Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : नक्सलवाद के खिलाफ सबसे बड़े ऑपरेशन का पांचवां दिन, मुठभेड़ जारी, IED ब्लास्ट में एक जवान घायल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

CG NEWS : नक्सलवाद के खिलाफ सबसे बड़े ऑपरेशन का पांचवां दिन, मुठभेड़ जारी, IED ब्लास्ट में एक जवान घायल

Aishwarya Dwivedi
Last updated: 2025/04/26 at 12:14 PM
Aishwarya Dwivedi
Share
2 Min Read
CG NEWS : नक्सलवाद के खिलाफ सबसे बड़े ऑपरेशन का पांचवां दिन, मुठभेड़ जारी, IED ब्लास्ट में एक जवान घायल
CG NEWS : नक्सलवाद के खिलाफ सबसे बड़े ऑपरेशन का पांचवां दिन, मुठभेड़ जारी, IED ब्लास्ट में एक जवान घायल
SHARE

बीजापुर। CG NEWS : नक्सलियों के खात्मे के लिए सुरक्षा बलों का अभियान लगातार पांचवें दिन भी बीजापुर के घने जंगलों में जारी है। इसी दौरान गलगम के जंगल में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) का एक जवान नक्सलियों द्वारा प्लांट किए गए आईईडी विस्फोट की चपेट में आ गया। विस्फोट में जवान के दोनों पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। घायल जवान को तुरंत गलगम स्थित सीआरपीएफ कैंप में प्राथमिक उपचार के बाद हेलीकॉप्टर के माध्यम से बीजापुर अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही है।

गौरतलब है कि उसूर थाना क्षेत्र के कोतापल्ली गांव के कर्रेगुट्टा पहाड़ी इलाके में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच बीते पांच दिनों से मुठभेड़ चल रही है। यह देश का अब तक का सबसे बड़ा नक्सल विरोधी अभियान माना जा रहा है, जिसमें 10 से 12 हजार जवानों ने बड़े कैडर के नक्सली नेताओं समेत करीब 1500 नक्सलियों को घेर रखा है।

- Advertisement -
Ad image

सुरक्षा बल अंतिम निर्णायक लड़ाई लड़ रहे हैं। दो हेलीकॉप्टरों के जरिए नक्सलियों पर गोलीबारी और बमबारी की जा रही है। अब तक की मुठभेड़ में जवानों ने 5 नक्सलियों को ढेर कर दिया है, जिनमें से 3 नक्सलियों के शव और उनके हथियार भी बरामद किए गए हैं। आज पांचवें दिन भी दोनों ओर से रुक-रुक कर फायरिंग जारी है, और हेलीकॉप्टर से बमबारी भी की जा रही है।

- Advertisement -

भीषण गर्मी में 40 से अधिक जवान लू की चपेट में

- Advertisement -

भीषण गर्मी ने भी जवानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ऑपरेशन में तैनात 40 से अधिक जवान लू का शिकार हो गए हैं। उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए तेलंगाना के वेंकटापुरम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के अनुसार, मुठभेड़ में जुटे कई जवानों को पर्याप्त मात्रा में पानी और ग्लूकोज नहीं मिल पा रहा है, जिससे वे हीट स्ट्रोक से प्रभावित हो रहे हैं। बावजूद इसके, अन्य जवान जंगलों में मोर्चा संभाले हुए हैं और नक्सलियों के खिलाफ डटे हुए हैं।

 

TAGGED: cg news, बीजापुर
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : धमतरी नगर निगम की सामान्य सभा में भारी हंगामा, कांग्रेस-भाजपा पार्षदों के बीच हाथापाई CG NEWS : धमतरी नगर निगम की सामान्य सभा में भारी हंगामा, कांग्रेस-भाजपा पार्षदों के बीच हाथापाई
Next Article CG Video: वेज खाने में निकला नॉनवेज, शाकाहारी पनीर में निकली हड्डी, देखें वीडियो CG Video: वेज खाने में निकला नॉनवेज, शाकाहारी पनीर में निकली हड्डी, देखें वीडियो

Latest News

CG NEWS : मुख्य सचिव अमिताभ जैन के एक्सटेंशन का आदेश जारी
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 30, 2025
Accident News : तेज रफ्तार टक्कर में बोलेरो पलटी, महिला की मौत, 8 गंभीर घायल — पूर्व विधायक धनेन्द्र साहू ने दिखाया मानवता का परिचय
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्घटना राजिम June 30, 2025
CG NEWS: शाला प्रवेशउत्सव मे शामिल हुए विधायक अनुज, विद्यालयों में प्रवेश लेने वाले नन्हे मुन्ने बच्चे आने वाले कल का भविष्य हैं-अनुज
Grand News छत्तीसगढ़ June 30, 2025
Rashmika Mandanna: पुष्पा गर्ल रश्मिका मंदाना ने किया डिजिटल डेब्यू, कहा- अब दिखेगा मेरा रियल अवतार
bollywood Grand News मनोरंजन June 30, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?