Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Akshaya Tritiya Upay 2025: अक्षय तृतीया के दिन जरूर अपनाएं ये आसन उपाय, धन-धान्य और आरोग्य की होगी प्राप्ति, करियर में मिलेगी सफलता 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
धर्म

Akshaya Tritiya Upay 2025: अक्षय तृतीया के दिन जरूर अपनाएं ये आसन उपाय, धन-धान्य और आरोग्य की होगी प्राप्ति, करियर में मिलेगी सफलता 

Jagesh Sahu
Last updated: 2025/04/30 at 9:20 AM
Jagesh Sahu
Share
5 Min Read
Akshaya Tritiya Upay 2025: अक्षय तृतीया के दिन जरूर अपनाएं ये आसन उपाय, धन-धान्य और आरोग्य की होगी प्राप्ति, करियर में मिलेगी सफलता 
Akshaya Tritiya Upay 2025: अक्षय तृतीया के दिन जरूर अपनाएं ये आसन उपाय, धन-धान्य और आरोग्य की होगी प्राप्ति, करियर में मिलेगी सफलता 
SHARE

Akshaya Tritiya Upay 2025 : अक्षय तृतीया के दिन किए गए शुभ कार्यों का कई गुना अधिक फल लोगों को मिलता है। यही वजह है कि इस दिन खरीदारी और शुभ मांगलिक कार्य किए जाते हैं। साथ ही अक्षय तृतीया के दिन कुछ ऐसे उपाय भी हैं जिनको करने से जीवन में सुख-समृद्धि और आरोग्य की प्राप्ति आप कर सकते हैं।

- Advertisement -

Akshaya Tritiya Upay 2025 : ये है अक्षय तृतीया उपाय

  • अपने करियर में सफलता के शिखर पर पहुंचना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको विष्णु भगवान को चन्दन का टुकड़ा अर्पित करना चाहिए और उनका आशीर्वाद लेना चाहिए।
  • अगर आप दाम्पत्य जीवन में अपने प्यार को अक्षय बनाये रखना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको जल में थोड़ा-सा गंगाजल और चन्दन की खुशबू डालकर श्री विष्णु को अर्पित करना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपके दाम्पत्य जीवन में अक्षय रूप से प्यार बना रहेगा।
  • अगर आप विद्या के क्षेत्र में उन्नति पाना चाहते हैं, तो आज के दिन श्री विष्णु भगवान को चन्दन का तिलक लगाएं। उसके बाद स्वयं भी अपने मस्तक पर चन्दन का तिलक लगाएं। लेकिन यहां ध्यान रहे कि भगवान को तिलक लगाते समय अपने दायें हाथ की अनामिका, यानि तीसरे उंगली का उपयोग करना चाहिए और स्वयं को तिलक लगाते समय अपनी मध्यमा उंगली, यानि दूसरी उंगली का उपयोग करना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से विद्या के क्षेत्र में आपकी उन्नति होगी।
  • अगर आप अपने घर की सुख-समृद्धि को बरकरार रखना चाहते हैं या कहें उसे अक्षय करना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको विष्णु मन्दिर में एक चन्दन की खुशबू वाला धूपबत्ती का पैकेट दान करना चाहिए और उसी पैकेट में से एक धूपबत्ती निकालकर भगवान के आगे जलानी चाहिए और हाथ जोड़कर भगवान को प्रणाम करना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपके घर की सुख-समृद्धि अक्षय बनी रहेगी।
  • अगर आप करियर में खूब तरक्की पाना चाहते हैं, ऊंचे पद पर आसीन होना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको बेल के फूलों से हवन करना चाहिए। आज ऐसा करने से आपको बहुत जल्द नतीजे देखने को मिलेंगे।
  • अपने जीवन की समृद्धि के लिये आज के दिन एक लोटा जल लें और उसमें थोड़ा-सा गंगाजल और चन्दन की खुशबू मिलाएं। अब इस जल को भगवान विष्णु की पूजा शुरू करने से पहले अपने घर के मन्दिर में छिड़कें, फिर अपने घर के हर एक कोने में चन्दन की खुशबू और गंगाजल मिला हुआ जल छिड़कें। छिड़कने के बाद जो जल बच जाये, उसे भगवान विष्णु की पूजा के बाद किसी फूल वाले पौधे में डाल दें। आज के दिन ऐसा करने से आपके जीवन में समृद्धि बनी रहेगी।
  • अपने सुखी दाम्पत्य जीवन के लिये आज के दिन भगवान विष्णु के गायत्री मंत्र का जप करें। मंत्र है- ‘ऊं नारायणाय विद्महे वासुदेवाय धीमहि तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।‘ इस मंत्र का 5 बार जप करने के बाद भगवान नारायण को चन्दन भी अर्पित करें। आज के दिन ऐसा करने से आपका दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा।
  • अगर आप अपने घर की सुख-समृद्धि बनाये रखना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको मन्दिर में दूध का दान करना चाहिए और अपने घर के बड़ों का आशीर्वाद लेना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपके घर की सुख-समृद्धि बनी रहेगी।
  • अगर आप ऑफिस में सबके बीच अपनी मेहनत का लोहा मनवाना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको बैलगाडी को या बैलगाडी के चित्र को प्रणाम करना चाहिए। साथ ही संभव हो तो आज के दिन अपने घर में बैलगाडी का चित्र भी लगाएं। आज के दिन ऐसा करने से आप ऑफिस में सबके बीच अपनी मेहनत का लोहा मनवाने में सफल रहेंगे।
  • अगर आपकी माता का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है, तो आज के दिन आपको शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग पर जल में दूध मिलाकर अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी माता का स्वास्थ्य जल्द ही ठीक हो जायेगा।

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -
TAGGED: 2025 akshaya tritiya, 2025 akshaya tritiya kab hai, akshay tritiya, akshay tritiya 2025, akshay tritiya puja vidhi, akshaya tritiya, Akshaya Tritiya 2025, akshaya tritiya 2025 date, akshaya tritiya 2025 date and time, akshaya tritiya 2025 mein kab hai, akshaya tritiya 30 april 2025, akshaya tritiya importance, akshaya tritiya kab hai, akshaya tritiya kab hai 2025, akshaya tritiya pooja, akshaya tritiya puja vidhi, akshaya tritiya upay, Akshaya Tritiya Upay 2025, akshya tritiya 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BIG NEWS : कोलकाता के होटल में लगी भीषण आग, 14 लोगों की मौत BIG NEWS : कोलकाता के होटल में लगी भीषण आग, 14 लोगों की मौत
Next Article RAIPUR VIDEO : ज्वेलरी शॉप में धोखाधड़ी, नकली सोने के बदले असली गहना और कैश लेकर फरार हुईं दो महिलाएं, सामने आया वीडियो RAIPUR VIDEO : ज्वेलरी शॉप में धोखाधड़ी, नकली सोने के बदले असली गहना और कैश लेकर फरार हुईं दो महिलाएं, सामने आया वीडियो

Latest News

BREAKING NEWS : बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता मुकुल देव का 54 की उम्र में निधन
Grand News May 24, 2025
Suicide News : 'मां मैंने चिप्स नहीं चुराए... फटकार से आहत बच्चे ने की आत्महत्या
Suicide News : ‘मां मैंने चिप्स नहीं चुराए… फटकार से आहत बच्चे ने की आत्महत्या
Breaking News Grand News NATIONAL देश May 24, 2025
GRAND NEWS : सांसद बृजमोहन अग्रवाल के पिता रामजी लाल अग्रवाल का निधन, ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने दी श्रद्धांजलि
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 24, 2025
CG News : दीवारें चीख रही हैं ‘ इस तरफ मिलता है गांजा’ – प्रशासन बेखबर, खतरे में युवा पीढ़ी
छत्तीसगढ़ रायपुर May 24, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?