RAIPUR : अंतर्राष्ट्रीय मज़दूर दिवस के अवसर पर संस्था, अवाम-ए-हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी, रायपुर के संस्थापक, मो. सज्जाद खान ने समाज को मजबूत और परिपक्व बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले कामगार महिला एवं पुरुष मज़दूरों का सम्मान किया। इस अवसर पर संस्थापक, मो. सज्जाद खान एवं संस्था के पदाधिकारियों द्वारा रामनगर एवं अन्य क्षेत्र अस्पतालों में कामगार महिलाओं और पुरुषों को समाज में मज़दूरों की अहम भूमिका को दर्शित कर उनके उत्साहवर्धन करने के लिए श्रीफल, गमछा, प्रोत्साहन राशि और मिष्ठान प्रदान कर उनको सम्मानित किया गया साथ ही गर्मी से राहत दिलाने के लिए मैंगो जूस पिलाया गया।
संस्थापक, मो. सज्जाद खान ने बताया कि संस्था, विशेष रूप से निम्न तबकों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास करते हुए विभिन्न अवसरों पर ऐसे कार्य करते चले आ रही है, मजदूर कामगारों श्रमिकों का सम्मान करना और उनके योगदान के महत्व को प्रोत्साहित कर सम्मानित करते रहना चाहिए क्योंकि श्रमिकों और कामगारों का देश एवं समाज के निर्माण कार्य में बहुत योगदान रहता है। यह एकजुटता, सामाजिक न्याय और श्रमिकों के अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष का एक सशक्त प्रतीक है। इसके साथ ही मजदूरों के अधिकारों के प्रति आम लोगों और खुद मजदूरों में जागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया।
इस अवसर पर संस्थापक, मो. सज्जाद खान के साथ राजेन्द्र शर्मा, अनिल शुक्ल, ज़ुबैर खान, प्रीति जैन, रिंकी शुक्ला, राजकुमार साहू, फ़राज़ खान एवं अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।