Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: India’s Best Dancer Winner : हरियाणा के रहने वाले टाइगर पॉप बने विजेता… 15 लाख रुपये के साथ मिला ये प्राइज… वही छत्तीसगढ़ के मुकुल रहे दूसरे नंबर पर 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsछत्तीसगढ़देश

India’s Best Dancer Winner : हरियाणा के रहने वाले टाइगर पॉप बने विजेता… 15 लाख रुपये के साथ मिला ये प्राइज… वही छत्तीसगढ़ के मुकुल रहे दूसरे नंबर पर 

Poonam Shukla
Last updated: 2020/11/23 at 9:48 AM
Poonam Shukla
Share
3 Min Read
SHARE

 

- Advertisement -

नई दिल्ली। फेमस रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर के विनर की जंग हरियाणा (गुरुग्राम) के रहने वाले अजय सिंह ने जीत ली है। टाइगर पॉप के नाम से मशहूर अजय ने ने पूरे सीजन में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और अपने डांस स्टाइल से सभी को हैरान कर दिया था। रविवार को अजय ने इंडियाज बेस्ट डांसर का खिताब अपने नाम कर लिया है। टाइगर को इनामी राशि के रुप में 15 लाख रुपये नकद और कार दी गई है। वहीं, उनकी कोरियोग्राफर वर्तिका झा को भी 5 लाख रुपये मिले हैं।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

फाइनल की जंग में टाइगर के साथ चार फाइनलिस्ट और थे, जिनमें मुकुल गैन, श्वेता वारियर, परमदीप सिंह और शुभ्रनिल पॉल का नाम शामिल है। शो में अपने डिफरेंट स्टाइल ‘पॉप स्टाइल’ के जरिए उन्होंने विजेता की ट्रॉफी हासिल की। उन्होंने अपनी जीत को लेकर कहा है कि यह उनकी मां का सपना था। साथ ही उन्होंने कहा, ‘मैं इंडियाज बेस्ट डांसर का प्रतिष्ठित खिताब जीतकर काफी खुश हूं। मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि मेरा इंडियाज बेस्ट डांसर जैसे प्लेटफॉर्म पर आने और इसे जीतने का बचपन का सपना आज सच हो गया है।’

- Advertisement -

Popped his way all the way up and conquered it! Congratulations to #TigerpopTheBest, the baap of HD popping, on becoming the first #IndiasBestDancer! 🎉@ pic.twitter.com/SzfOVRAg4o

— sonytv (@SonyTV) November 22, 2020

- Advertisement -

साथ ही उन्होंने कहा, ‘इंडियाज बेस्ट डांसर पर आने की पूरी जर्नी, मेरे पहले ऑडिशन में आने से लेकर वर्तिका झा जैसे कोरियोग्राफर के साथ जोड़ी बनना, हर हफ्ते कुछ ना कुछ नया सीखना काफी अलग है। इस स्तर पर यहां खड़े होने से मुझे एहसास हुआ कि सिर्फ बातों से कुछ नहीं हो सकता है। इसे कमाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी।’

वहीं, मुकुल जैन दूसरे नंबर पर रहे और श्वेता वॉरियर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। शो के जज की बात करें तो इसमें गीता कपूर, मलाइका अरोड़ा और टेरेंस लुईस शामिल रहे। भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने शो को होस्ट किया था। अपने डांस स्टाइल से टाइगर काफी फेमस थे और इस साल की ट्रॉफी के प्रबल दावेदारों में से एक थे। वहीं, ग्रांड फिनाले में मलाइका अरोड़ा ने भी मुन्नी बदनाम हुई पर डांस कर लोगों को दिल जीत लिया था।

बता दे कि मुकुल जैन रायपुर के निवासी हैं और उन्होंने अपनी डांसिंग से इडियाज बेस्ट डांसर के सेट पर एक लंबा सफर तय किया है। वे अपनी कंटम्परेरी डांस स्टाइल से सभी को अपना दीवाना बना चुके हैं। उनके मूव्स परफेक्ट होते हैं और उन्हें खूब पसंद किया जाता है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article corona vaccine : अब इंतजार हुआ खत्म… अमेरिका में 11 दिसंबर को लगेगा Covid-19 का पहला टीका
Next Article सर्दियों में गर्म पानी से नहाने वाले हो जाए सावधान!… गर्म पानी से देर तक नहाने से हो सकते है ये नुकसान… 
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG BREAKING : खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन करते 13 हाइवा जब्त
CG BREAKING : खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन करते 13 हाइवा जब्त
Breaking News छत्तीसगढ़ दुर्ग May 13, 2025
Bastar : हिमांशु ने बढ़ाया बस्तर का मान, राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में जीता रजत पदक
Bastar : हिमांशु ने बढ़ाया बस्तर का मान, राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में जीता रजत पदक
छत्तीसगढ़ बस्तर May 13, 2025
Chhattisgarh : CM विष्णुदेव साय के प्रवास ने बदल दी बल्दाकछार के टिकेश्वर की ज़िंदगी, सुशासन तिहार में युवा को मिली नौकरी
Chhattisgarh : CM विष्णुदेव साय के प्रवास ने बदल दी बल्दाकछार के टिकेश्वर की ज़िंदगी, सुशासन तिहार में मिली नौकरी
छत्तीसगढ़ May 13, 2025
14 Naxalites surrendered in CG : लाल आतंक को बड़ा झटका; 5 महिला समेत 16 लाख के इनामी 14 नक्सलियों ने किया सरेंडर
14 Naxalites surrendered in CG : लाल आतंक को बड़ा झटका; 5 महिला समेत 16 लाख के इनामी 14 नक्सलियों ने किया सरेंडर
Breaking News छत्तीसगढ़ सुकमा May 13, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?