Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: रायपुर के टिकरापारा में महिला के सुसाइड मामले में पुलिस ने की कार्रवाई… आरोपी पति को किया गिरफ्तार… प्रताड़ित करने का था आरोप
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsक्राइमरायपुर

रायपुर के टिकरापारा में महिला के सुसाइड मामले में पुलिस ने की कार्रवाई… आरोपी पति को किया गिरफ्तार… प्रताड़ित करने का था आरोप

Poonam Shukla
Last updated: 2020/11/23 at 10:52 AM
Poonam Shukla
Share
2 Min Read
SHARE

 

 

- Advertisement -
Ad image

 

- Advertisement -

रायपुर। राजधानी रायपुर के नवविवाहिता की आत्महत्या मामले में पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है। ये मामला राजधानी के टिकरापारा थाना इलाके का है। जानकारी के अनुसार दो सप्ताह पहले नवविवाहिता शालिनी त्रिपाठी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में मायके पक्ष ने पति पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था।

- Advertisement -

पुलिस ने जांच के बाद आज आरोपी पति निमेश त्रिपाठी के खिलाफ धारा 304 (ब) के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि पति निमेश त्रिपाठी और मृतिका शालिनी त्रिपाठी मूलत: मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले की रहने वाली शालिनी का 24 नवंबर 2019 को निमेश त्रिपाठी से शादी हुआ था। इनका 2 माह का एक बच्चा है।

मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया था कि शालिनी के सास-ससुर और पति दहेज को लेकर लगातार उसे शारीरिक और मानसिक रुप से प्रताड़ित करते थे। वह काफी दुखी रहती थी।

पुलिस जानकारी के अनुसार टिकरापारा थाना क्षेत्र के लक्ष्मी नगर, पचपेड़ी नाका निवासी शालिनी त्रिपाठी की पति और सास-ससुर के साथ 7 नवंबर को बहस हुई थी। इसी बीच पति निमेश त्रिपाठी ने उस पर हाथ उठा दिया।

इसके बाद शालिनी ने कमरे में फांसी लगा ली। गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान सोमवार देर रात उसने दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार वो बयान देंने योग्य हालात में नहीं थी, इसलिए बयान दर्ज नहीं हो पाया था।

जिसके बाद मायके वालों के बयान के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच की और आरोपी पति निमेष त्रिपाठी के खिलाफ धारा 304 (ब) के तहत अपराध दर्ज किया। आज आरोपी पति की गिरफ्तारी की गई है।

 

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CORONA UPDATE : 24 घंटे में पूरे विश्व में Corona के 4 लाख से ज्यादा केस आए सामने, भारत संक्रमितों में दूसरे नंबर पर
Next Article BIG NEWS : 13 माह के सफर के बाद… आज से थम जाएंगे… तेजस के पहिए… पढ़िए क्या है मसला
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

SPORTS NEWS : पिकलबॉल लीग चैंपियनशिप 2025 का शानदार समापन, VVA Champs बनी विजेता टीम
छत्तीसगढ़ रायपुर June 30, 2025
CG NEWS : कथावाचकों के साथ अभद्र व्यवहार, यादव समाज ने की कार्रवाई की मांग
छत्तीसगढ़ राजनादगांव June 30, 2025
Gariaband : संघर्ष, सेवा और सम्मान की कहानी: सहायक उपनिरीक्षक हयात हुए सेवानिवृत्त, गरियाबंद पुलिस ने दी भावभीनी विदाई
Gariaband : संघर्ष, सेवा और सम्मान की कहानी: सहायक उपनिरीक्षक हयात हुए सेवानिवृत्त, गरियाबंद पुलिस ने दी भावभीनी विदाई
छत्तीसगढ़ June 30, 2025
CG BREAKING : पुलिस विभाग में बड़ी फेरबदल, एसएसपी ने 171 प्रधान आरक्षक और आरक्षकों को भेजा इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट 
Breaking News VACCINE छत्तीसगढ़ जशपुर June 30, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?