Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Chhattisgarh : आमजन के हित में करें स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh : आमजन के हित में करें स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Jagesh Sahu
Last updated: 2025/05/03 at 8:54 PM
Jagesh Sahu
Share
2 Min Read
Chhattisgarh : आमजन के हित में करें स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Chhattisgarh : आमजन के हित में करें स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
SHARE
Highlights
  • मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न 

रायपुर। Chhattisgarh : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वास्थ्य विभाग के सभी प्रमुख अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि आमजन के हित में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होते रहना चाहिए। उन्होंने कहा है कि अस्पतालों में मरीजों के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित हो और उन्हें अपने घर के आस पास ही अच्छा इलाज मिले। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर सिविल लाइन स्थित अपने निवास कार्यालय में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं  की समीक्षा कर रहे थे।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि एनीमिया, मैटरनल प्रोग्राम और लेप्रोसी जैसी बीमारियों पर प्राथमिकता से काम किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजनों के इलाज में कोई कमी नहीं आएगी और इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के खाली पदों को भी शीघ्र ही पीएससी और व्यापम के द्वारा भरा जाएगा।

- Advertisement -
Ad image

बैठक में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने राज्य सरकार के गठन के बाद स्वास्थ्य के क्षेत्र में की गयी उपलब्धियों की जानकारी देते हुए भविष्य की योजनाओं को भी मुख्यमंत्री के सामने रखा। स्वास्थ्य विभाग के सचिव अमित कटारिया ने बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य टीबी और मलेरिया जैसी बीमारियों के उन्मूलन की दिशा में बेहतर कार्य कर रहा है। टीबी उन्मूलन की दिशा में उपचार सफलता की दर 90 फीसदी है जबकि इस दौरान शत प्रतिशत टीबी मरीजों का नोटिफिकेशन किया गया है। इसके साथ ही राज्य में मार्च 2025 तक टीकाकरण का 94 फीसदी लक्ष्य पूर्ण किया गया है।

- Advertisement -

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, स्वास्थ्य विभाग के सचिव अमित कटारिया, मुख्यमंत्री के सचिव पी दयानंद, आयुक्त चिकित्सा शिक्षा एवं आयुक्त आयुष विभाग  शिखा राजपूत तिवारी, प्रबंध संचालक एनएचएम एवं आयुक्त सह संचालक डॉ प्रियंका शुक्ला, खाद्य एवं औषधि विभाग के नियंत्रक दीपक अग्रवाल, सीजीएमएससी प्रबंध संचालक पद्मिनी भोई साहू समेत स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

- Advertisement -
TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, CG BREAKING NEWS, Chhattisgarh, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे सुशासन त्यौहार में शामिल, जनता से करेंगे सीधा संवाद
Next Article IPL 2025 CSK vs RCB Live : बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को दिया 214 रनों का लक्ष्य, शेफर्ड ने 14 गेंद में बनाए ताबड़तोड़ 53 रन   IPL 2025 CSK vs RCB Live : बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को दिया 214 रनों का लक्ष्य, शेफर्ड ने 14 गेंद में बनाए ताबड़तोड़ 53 रन  

Latest News

Gariaband : स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को किया गया पुरस्कृत 
Gariaband : स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को किया गया पुरस्कृत 
गरियाबंद July 7, 2025
CG : खाद-बीज की पर्याप्त उपलब्धता, किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं
CG : खाद-बीज की पर्याप्त उपलब्धता, किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं
छत्तीसगढ़ July 7, 2025
CG : माँ शारदा मंदिर की छत पर मन्नती शेर नाच का विवाद, धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने वाले तीन युवक गिरफ्तार 
CG : माँ शारदा मंदिर की छत पर मन्नती शेर नाच का विवाद, धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने वाले तीन युवक गिरफ्तार 
VIRAL VIDEO छत्तीसगढ़ बिलासपुर July 7, 2025
CG Naxal Encounter : बीजापुर मुठभेड़ में 8 लाख का इनामी नक्सली सोढ़ी कन्ना ढेर, 303 रायफल और विस्फोटक सामग्री बरामद 
CG Naxal Encounter : बीजापुर मुठभेड़ में 8 लाख का इनामी नक्सली सोढ़ी कन्ना ढेर, 303 रायफल और विस्फोटक सामग्री बरामद 
Breaking News छत्तीसगढ़ बीजापुर July 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?