CG News : रायगढ़ शहर शनिवार की शाम में मौसम ने अचानक करवट ली और तेज़ आंधी-तूफान ने पूरे शहर को अपनी चपेट में ले लिया। करीब एक घंटे तक चली इस आंधी में शहर का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। हवा की रफ्तार इतनी तेज थी कि कई स्थानों पर बड़े-बड़े होर्डिंग और फ्लैक्स गिर गए, वहीं कई जगहों पर पेड़ और उनकी डालियाँ टूटकर सड़कों पर बिखर गई।
शनिवार की शाम रायगढ़ शहर में मौसम ने अचानक करवट ली और तेज़ आंधी-तूफान ने पूरे शहर को अपनी चपेट में ले लिया। करीब एक घंटे तक चली इस आंधी में शहर का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। हवा की रफ्तार इतनी तेज थी कि कई स्थानों पर बड़े-बड़े होर्डिंग और फ्लैक्स गिर गए, वहीं कई जगहों पर पेड़ और उनकी डालियाँ टूटकर सड़कों पर बिखर गईं।
शहर में लगे कई विज्ञापन होर्डिंग्स और फ्लैक्स तेज हवा में उखड़ गए। गनीमत रही कि इन घटनाओं में कोई जनहानि नहीं हुई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि उन्होंने लंबे समय बाद इतना तेज तूफान देखा। शाम करीब 4 बजे अचानक अंधेरा छा गया और तेज़ हवाओं के साथ धूल भरी आंधी शुरू हो गई।