CG NEWS : भाटापारा में सीमेंट प्लांट में उस वक्त हड़कंप मच गया जब मजदूर कॉलोनी मे एक मजदूर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया। मृतक की पहचान झारखंड निवासी अशरेस पासवान के रूप में हुई है, जो 1 मई से लापता था।
मजदूर कॉलोनी में शव मिलने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों और मजदूरों में भय और आक्रोश व्याप्त है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह घटना दुर्घटना है या हत्या। इस घटना के बाद सीमेंट प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।