Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG WEATHER UPDATE : छत्तीसगढ़ में बारिश को लेकर अलर्ट जारी, इन जिलों में आंधी तूफान के साथ तेज बारिश की संभावना, किसानों को विशेष चेतावनी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

CG WEATHER UPDATE : छत्तीसगढ़ में बारिश को लेकर अलर्ट जारी, इन जिलों में आंधी तूफान के साथ तेज बारिश की संभावना, किसानों को विशेष चेतावनी

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/05/05 at 8:39 AM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

रायपुर। CG WEATHER UPDATE: प्रदेश में फिर एक बार मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। मौसम विभाग द्वारा प्राप्त ताज़ा जानकारी के अनुसार, बस्तर और सरगुजा संभाग में अगले कुछ घंटों में तेज बारिश और आंधी-तूफान की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, बिलासपुर संभाग के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

मौसम विभाग के अनुसार, सरगुजा संभाग के पांच जिलों और बिलासपुर संभाग के छह जिलों, साथ ही बस्तर के पांच जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। इसका प्रभाव रायपुर में भी देर शाम से महसूस किया जा सकता है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

सी.एस.के अवस्थी, मौसम विज्ञानी, ने बताया कि “शाम होते-होते मौसम पूरी तरह करवट ले सकता है। कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।” उन्होंने यह भी कहा कि अगले 5–6 दिनों तक प्रदेश के मौसम में अस्थिरता बनी रहेगी, और इसका असर कृषि कार्यों पर भी पड़ सकता है।

 

 

तापमान में गिरावट:

 

पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।

 

बिलासपुर का अधिकतम तापमान घटकर 40.0°C

 

रायपुर में तापमान 39.9°C

 

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) में 18.2°C न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट और हो सकती है।

 

बारिश का वितरण:

 

बीते 24 घंटे में प्रदेश के सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई है। जगदलपुर में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

 

मौसम विभाग ने नागरिकों को चेतावनी दी है कि बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलें, बिजली गिरने और तेज हवाओं से नुकसान की आशंका बनी हुई है। साथ ही कृषि विभाग ने भी किसानों से अपील की है कि वे फसलों को सुरक्षित स्थानों पर रखें और मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखें।

TAGGED: CG BIG NEWS, cg news, CG Weather, Chhattisgarh mein Kaisa rahega Mausam ?, Raipur ka mausam
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार को मारी जोरदार टक्कर, बुजुर्ग का पैर कटकर हुआ अलग
Next Article CG NEWS : बकरी चोर गैंग का पर्दाफाश, गांव से चुराकर मटन दुकान में बेचते थे, 7 आरोपी गिरफ्तार

Latest News

GRAND NEWS : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महाऔघड़ेश्वर ज्योतिर्लिंग में की पूजा, प्रदेशवासियों की सुख-शांति की कामना
Grand News May 9, 2025
CG NEWS :बस्तर विवि और यूजीसी एमएमटीटीसी जोधपुर के बीच एमओयू -बस्तर विवि में अतिथि व्याख्यान, नई शिक्षा नीति पर विस्तृत चर्चा
Grand News छत्तीसगढ़ जगदलपुर May 9, 2025
CG NEWS : सतनामी समाज पर अभद्र टिप्पणी करने वाले भाजपा नेता और साथियों के खिलाफ FIR दर्ज, गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठे समाज के पदाधिकारी
Grand News May 9, 2025
CG NEWS : न्याय नहीं मिलने पर मृतक के परिजनों ने दी आत्मदाह की चेतावनी 
Grand News छत्तीसगढ़ राजनादगांव May 9, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?