Horoscope Today 6 May 2025 : आज 6 मई, दिन मंगलवार है। आज चंद्रमा का गोचर अग्नि तत्व की राशि सिंह में हो रहा है। इस गोचर के दौरान चंद्रमा मघा नक्षत्र से आरंभ कर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में संचार करेंगे। वहीं सिंह राशि के स्वामी सूर्य आज मेष राशि में गोचररत हैं, और देर रात को सूर्य का बुध के साथ युति संबंध बन रहा है, जिससे बुधादित्य योग का प्रभावशाली संयोग बन रहा है। इसके अतिरिक्त, आज लक्ष्मी-नारायण योग भी बन रहा है, जो दिन को और भी अधिक शुभ बना रहा है। ऐसे में मंगलवार के दिन बनने वाले इन सभी शुभ योगों – विशेष रूप से बुधादित्य योग – का सर्वाधिक लाभ मेष, मिथुन और तुला राशि के जातकों को मिलने की संभावना है।
मेष राशि – मेष राशि के लिए आज मंगलवार का दिन सुखद और रोमांटिक रहने वाला है। आपके प्रयास आज सफल होंगे और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति बेहतर होगी। नौकरी और कारोबार में आज आज आप सकारात्मक स्थिति का लाभ ले पाएंगे आपको आज पारिवारिक जीवन में भी अनुकूलता का अहसास होगा। प्रेमी या जीवनसाथी से किसी प्रकार का तनाव चल रहा है तो आपके रिश्ते में सुधार होगा। आपके बीच तालमेल और आपसी सामंजस्य बढेगा। आपको आज नौकरी में बदलाव के प्रयास में सफलता मिल सकती है।
वृषभ राशि – वृषभ राशि से आज चंद्रमा का चतुर्थ भाव में गोचर करना वृषभ राशि के लिए सुख और आनंद में वृद्धि करने वाला है। आपको आज सुख साधनों की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में भी आज कुछ सकारात्मक बदलाव होंगे जिससे आपकी कोई परेशानी और चिंता दूर होगी। मित्रों और सहकर्मियों से आप आज सहयोग प्राप्त कर सकेंगे। आपको आज करियर में अधिकारी वर्ग से सपोर्ट मिलेगा।
मिथुन राशि – मिथुन राशि के स्वामी बुध आज देर रात मेष राशि में आ कर बुधादित्य योग बना रहे हैं जो इनके लिए लाभदायक होगा। वैसे आज दिन भर आपको लक्ष्मी नारायण योग का भी लाभ मिलेगा आपकी कोई उलझन और परेशानी आज दूर होगी। कार्यक्षेत्र में आज उत्साह बना रहेगा। आपको आज कुछ नए मौके भी मिलेंगे। आपकी लव लाइफ और फैमिली लाइफ आज सुखद रहेगी। आप प्रेमी के साथ रोमांटिक वक्त बिता सकते हैं। आपके बीच कुछ गिले शिकवे हैं तो वह भी आज दूर होंगे।
कर्क राशि – कर्क राशि के लिए आज का दिन आर्थिक व्यवहार के मामले में अनुकूल रहेगा। आज चंद्रमा का गोचर आपकी राशि स दूसरे भाव में होगा जबकि मंगल आपकी राशि में विराजमान होकर आपको एक्टिव बनाए रखेंगे। आप आज अपने सभी काम समय पर पूरा करने के लिए तत्पर नजर आएंगे। नौकरी में आज आपको सहकर्मियों से सहयोग भी मिलेगा। बिजली के उपकरण पर आज आप धन खर्च करेंगे।
सिंह राशि – सिंह राशि के जातकों के लिए आज मंगलवार का दिन चंद्रमा के गोचर से लाभदायक रहेगा। आपको आज जल और पेय पदार्थों के कारोबार में विशेष रूप से लाभ प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में आपके आज प्रेम बना रहेगा। लेकिन आपको आज संयम से काम लेना और भावुकता से बचना होगा। आर्थिक मामलों में दिन आज मिलाजुला रहेगा, कमाई के साथ आज आपके खर्च भी बढेंगे।
कन्या राशि – कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। किसी बात को लेकर आप आज उलझन में रह सकते हैं। आपके लिए जरूरी है कि आप आज जल्दबाजी में किसी प्रकार का निर्णय लेने से बचें। संयम और समझदारी से आप स्थिति को अनुकूल बना पाएंगे। शिक्षा के मामले में इस राशि के छात्रों को आज मन को संयमित रखना होगा नहीं तो मानसिक भटकाव की वजह से पढाई में मन नहीं लगेगा।
तुला राशि – तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि करने वाला रहेगा। आपको आज प्रेमी और जीवनसाथी के साथ रोमांटिक वक्त बिताने का मौका मिलेगा। आपकी कोई चाहत भी आज पूरी होने वाली है। महिलाओं को आज मायके की ओर से सपोर्ट और सहयोग मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण काम में आपको आज सफलता मिलेगी।
वृश्चिक राशि – वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिश्रित रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में लाभ और सफलता पाने के लिए अधिक प्रयास करना होगा। आर्थिक मामलों में आपको आज नुकसान हो सकता है इसलिए आपको आज धन संबंधी मामलों में सतर्क रहना चाहिए। आपको आज कार्यक्षेत्र में किसी सहकर्मी अथवा सहयोगी की वजह से तनाव मिल सकता है। सितारे कहते हें कि आपको आज किसी भी प्रकार का जोखिम लेने से बचना होगा।
धनु राशि – धनु राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज का दिन आपको कार्यक्षेत्र और कारोबार में अप्रत्याशित लाभ दिलाने वाला रहेगा। अगर आपने पूर्व में कहीं धन का निवेश किया है तो इसका भी आपको फायदा मिल सकता है। सितारे कहते हें कि आज आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज आपको कोई जिम्मेदारी या प्रोजेक्ट मिल सकता है। घर परिवार में आज जीवनसाथी के साथ आपका प्रेम और तालमेल बना रहेगा और आप जीवनसाथी के लिए कोई सरप्राइज भी प्लान कर सकते हैं।
मकर राशि – आज मकर राशि के लिए सितारे बताते हैं कि आपकी राशि से तीसरे भाव में हो रहा राशि स्वामी शनि का गोचर आपके प्रभाव और पराक्रम को बढा रहा है। आप आज लाभ पाने के लिए कोई जोखिम भरा कदम भी उठा सकते हैं। आपको आज बिजली उपकरण से संबंधित काम में लाभ मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। जो जातक लोन लेने के लिए प्रयास कर रहे हैं उनको आज सफलता मिलेगी।
कुंभ राशि – कुंभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपको आज बिजनेस और कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों और सहयोगियों से पूरा सहयोग मिलेगा। आपको आज साझेदारी के काम में विशेष रूप से सफलता मिलेगी। आपका पारिवारिक जीवन भी आज सुखद होगा आपको किसी सगे संबंधी की ओर से अच्छी खबर मिलेगी। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उनको भी आज कोई अच्छा अवसर मिल सकता है।
मीन राशि – मीन राशि के लोगों के लिए आज मंगलवार का दिन मंगलकारी रहेगा। आपकी राशि से जाते जाते बुध आपको आज कारोबार व्यापार में लाभ प्रदान करेंगे। बिजनेस में आज आपकी कमाई बढेगी। आपको सहयोगियों और सहकर्मियों से पूरा सहयोग मिलेगा। आपको आज किसी सामाजिक काम में भाग लेने का मौका मिलेगा। भौतिक सुख साधनों में आज आपके वृद्धि होगी और आपको आज पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी से सहयोग और मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा।