Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BIG BREAKING : बड़े धार्मिक स्थलों और पर्यटन स्थलों की लाइटें बंद, दिल्ली में इंडिया गेट को कराया गया खाली, पंजाब में स्कूलों में छुट्टी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking News

BIG BREAKING : बड़े धार्मिक स्थलों और पर्यटन स्थलों की लाइटें बंद, दिल्ली में इंडिया गेट को कराया गया खाली, पंजाब में स्कूलों में छुट्टी

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/05/09 at 12:28 AM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

नई दिल्ली। BIG BREAKING: पाकिस्तान से लगते इलाकों में ड्रोन हमलों के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बड़े धार्मिक और पर्यटन स्थलों की लाइटों को सुरक्षा के मद्देनजर बंद कर दिया गया है। वहीं, इंडिया गेट और कर्तव्य पथ जैसे इलाकों को पुलिस ने खाली करा लिया गया है। पुलिसकर्मियों ने वहां घूमने आए लोगों के साथ ही रेहड़ी पटरी वालों को भी हटा दिया है।

 

- Advertisement -
Ad image

इंडिया गेट और कर्तव्य पथ पर प्रतिदिन देश-विदेश के पर्यटक रात में घूमने आते हैं और यह सिलसिला देर रात तक जारी रहता है। सीमा पर बढ़ते तनाव के चलते सुरक्षा हाई अलर्ट पर है। यहां गुरुवार देर रात जगह-जगह तैनात पुलिसकर्मी लोगों को माइक पर यह घोषणा करते हुए नजर आए कि लोग अपने-अपने घर जाएं। लोगों ने भी पुलिस को सहयोग किया और कुछ ही देर में लोग पुलिस की अपील पर वहां से जाते नजर आए।

 

 

धार्मिक स्थलों में लाइटें बंद

 

वहीं, जिन धार्मिक और पर्यटन स्थलों में सुरक्षा के लिहाज लाइटें बंद की गई हैं, उनमें पूर्वी दिल्ली, मध्य दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली के स्थान शामिल हैं। यहां पर पुलिस की मुस्तैदी भी बढ़ा दी गई है। साथ ही सुरक्षा कर्मी बीम लाइटों से यहां पर हर होने वाली गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं।

 

 

पंजाब में स्कूल बंद

 

जंग के बीच पंजाब सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए सीमावर्ती जिलों में स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी कर दिया है. इसके अलावा पंजाब पुलिस ने स्थिति को गंभीर मानते हुए सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं.

 

 

बता दें, इससे पहले इंडिया गेट के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई थी। समर स्मारक में बैग लेकर जाना प्रतिबंधित कर दिया गया था। इसके कारण यहां पर देश के विभिन्न हिस्से से आए पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बैग होने की स्थिति में उन्हें लौटा दिया जा रहा था।

 

सुरक्षा चिंताओं को लेकर सरकार का फैसला

पहले यहां पर बैग लेकर जाने की सुविधा थी। यहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने बताया कि नई सुरक्षा व्यवस्था हमले के साथ बढ़ी तनाव को लेकर हुई है। यहां बैग रखने का स्थान भी नहीं है, जिसके कारण सुरक्षा कर्मियों से लोगों की बहस भी हो रही थी। हालांकि अब इंडिया गेट को पूरी तरह से खाली कराया गया है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BIG BREAKING: भारत ने पाकिस्तान को को दिया मुंहतोड़ जवाब, मिसाइल और ड्रोन से कराची-लाहौर पर किया बड़ा हमला
Next Article INDIA – PAKISTAN WAR LIVE : कई पाकिस्तानी फाइटर जेट तबाह, पायलट पकड़ा गया, पहली तस्वीर आई सामने

Latest News

CG NEWS : एक्शन मोड में छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड, किराया नहीं पटाने वालों को दिया अल्टीमेटम
CG NEWS : एक्शन मोड में छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड, किराया नहीं पटाने वालों को दिया अल्टीमेटम
छत्तीसगढ़ July 13, 2025
CG NEWS : प्रिंसिपल की डांट से आहत होकर नाबालिग छात्रा ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस 
क्राइम छत्तीसगढ़ रायपुर July 13, 2025
RAIPUR NEWS : अवैध मुरम खनन चरम पर, माफिया रातभर कर रहे खनन, प्रशासन मौन
छत्तीसगढ़ रायपुर July 13, 2025
CG BREAKING : धर्मगुरु गुरु बालदास पहुंचे बेमेतरा, पुत्र खुशवंत साहेब पर हमले की जगह का किया निरीक्षण – पुलिस को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
CG BREAKING : धर्मगुरु गुरु बालदास पहुंचे बेमेतरा, पुत्र खुशवंत साहेब पर हमले की जगह का किया निरीक्षण – पुलिस को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
Breaking News छत्तीसगढ़ बेमेतरा July 13, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?