Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG weather : छत्तीसगढ़ में मौसम ने बदला रुख, आज कई जगहों पर हल्की बारिश और गरज-चमक के आसार, रायपुर में भी बौछारें संभव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

CG weather : छत्तीसगढ़ में मौसम ने बदला रुख, आज कई जगहों पर हल्की बारिश और गरज-चमक के आसार, रायपुर में भी बौछारें संभव

Aishwarya Dwivedi
Last updated: 2025/05/11 at 9:32 AM
Aishwarya Dwivedi
Share
2 Min Read
CG weather : छत्तीसगढ़ में मौसम ने बदला रुख, आज कई जगहों पर हल्की बारिश और गरज-चमक के आसार, रायपुर में भी बौछारें संभव
CG weather : छत्तीसगढ़ में मौसम ने बदला रुख, आज कई जगहों पर हल्की बारिश और गरज-चमक के आसार, रायपुर में भी बौछारें संभव
SHARE

रायपुर।CG weather : पश्चिमी विक्षोभ और द्रोणिकाओं के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में मौसम ने करवट ली है। प्रदेश के कई हिस्सों में आज हल्की से मध्यम बारिश, बादल गरजने और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, कुछ क्षेत्रों में अंधड़ और वज्रपात की भी आशंका है।

- Advertisement -

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के एक-दो स्थानों पर अति हल्की वर्षा दर्ज की गई है। वहीं, बिलासपुर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री सेल्सियस और पेंड्रारोड में सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ 70 डिग्री पूर्व और 27 डिग्री उत्तर में लगभग 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर सक्रिय है। साथ ही एक द्रोणिका उत्तर आंतरिक कर्नाटक से मन्नार की खाड़ी तक 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैली हुई है। इन मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से प्रदेश के मौसम में बदलाव देखा जा रहा है।

- Advertisement -

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। दक्षिण छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं जताई गई है, जबकि बाकी हिस्सों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है।

- Advertisement -

रायपुर में कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी रायपुर में भी आज मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक शहर में बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बौछारें पड़ सकती हैं। अधिकतम तापमान लगभग 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

 

TAGGED: CG Weather
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS :  खेत में बुजुर्ग की लाश मिलने से मचा हड़कंप, पास में मिली जहरीली शीशी से आत्महत्या की आशंका  CG NEWS : खेत में बुजुर्ग की लाश मिलने से मचा हड़कंप, आत्महत्या की आशंका!
Next Article India Pakistan Ceasefire : क्या होता है सीजफायर का मतलब? India Pakistan Ceasefire : क्या होता है सीजफायर का मतलब?

Latest News

CG BREAKING : खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन करते 13 हाइवा जब्त
CG BREAKING : खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन करते 13 हाइवा जब्त
Breaking News छत्तीसगढ़ दुर्ग May 13, 2025
Bastar : हिमांशु ने बढ़ाया बस्तर का मान, राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में जीता रजत पदक
Bastar : हिमांशु ने बढ़ाया बस्तर का मान, राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में जीता रजत पदक
छत्तीसगढ़ बस्तर May 13, 2025
Chhattisgarh : CM विष्णुदेव साय के प्रवास ने बदल दी बल्दाकछार के टिकेश्वर की ज़िंदगी, सुशासन तिहार में युवा को मिली नौकरी
Chhattisgarh : CM विष्णुदेव साय के प्रवास ने बदल दी बल्दाकछार के टिकेश्वर की ज़िंदगी, सुशासन तिहार में मिली नौकरी
छत्तीसगढ़ May 13, 2025
14 Naxalites surrendered in CG : लाल आतंक को बड़ा झटका; 5 महिला समेत 16 लाख के इनामी 14 नक्सलियों ने किया सरेंडर
14 Naxalites surrendered in CG : लाल आतंक को बड़ा झटका; 5 महिला समेत 16 लाख के इनामी 14 नक्सलियों ने किया सरेंडर
Breaking News छत्तीसगढ़ सुकमा May 13, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?