रायपुर।CG NEWS : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज सुबह 11:30 बजे अटल नगर नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में कैबिनेट बैठक आयोजित की गई है। इस अहम बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर निर्णय लिए जाने की संभावना है। इससे पहले हुई कैबिनेट बैठक में बर्खास्त बीएड सहायक शिक्षकों के समायोजन का बड़ा फैसला लिया गया था, जिसके बाद शिक्षकों ने सरकार का आभार जताया था।
मुख्यमंत्री का दिनभर का कार्यक्रम
मुख्यमंत्री साय सुबह 11:00 बजे मुख्यमंत्री निवास से रवाना होंगे और 11:25 बजे मंत्रालय पहुंचेंगे। इसके बाद वे 11:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक मंत्री परिषद की बैठक में भाग लेंगे। बैठक के बाद मुख्यमंत्री 3:45 बजे मंत्रालय से रवाना होकर शाम 4:00 बजे आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान, सेक्टर-24, नवा रायपुर पहुंचेंगे। यहाँ वे छत्तीसगढ़ आदिवासी संग्रहालय के लोकार्पण एवं सम्मान समारोह में शामिल होंगे, जो शाम 5:00 बजे तक चलेगा।
शाम 5:25 बजे मुख्यमंत्री मरीन ड्राइव, तेलीबांधा पहुंचेंगे, जहाँ वे 5:30 बजे से 6:30 बजे तक “तिरंगा यात्रा” कार्यक्रम में भाग लेंगे। यह यात्रा तेलीबांधा से घड़ी चौक तक आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री 6:35 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।
महत्वपूर्ण फैसलों की उम्मीद
कैबिनेट बैठक से पहले सहायक शिक्षकों के समायोजन जैसे जनहितकारी फैसलों के बाद अब इस बैठक से भी जनता को अहम फैसलों की उम्मीद है। यह देखना दिलचस्प होगा कि साय सरकार किन मुद्दों पर आज नीतिगत निर्णय लेती है।