Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CGNEWS:नीलमाधव गोपाल मंदिर बेलादुला में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़रायगढ़

CGNEWS:नीलमाधव गोपाल मंदिर बेलादुला में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/05/14 at 4:31 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

रायगढ़। CGNEWS: जिले के बेलादुला स्थित  नीलमाधव गोपाल जी मंदिर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का समापन श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में हुआ। इस धार्मिक आयोजन में कथा वाचक के रूप में साध्वी दीदी प्रज्ञा भारती जी ने दिव्य कथाओं का सरस वर्णन किया, जिसे सुनने के लिए क्षेत्र के कोने-कोने से भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।

- Advertisement -

कार्यक्रम का शुभारंभ 8 मई को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ, जिसमें सैकड़ों महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में कलश लेकर शामिल हुईं। इसके बाद प्रतिदिन मंगलाचरण से कथा की शुरुआत होती रही। साध्वी दीदी प्रज्ञा भारती जी ने श्रीमद् भागवत महात्म्य, कुन्ति स्तुति, भीष्म स्तुति, सती चरित्र, ध्रुव चरित्र, भरत चरित्र, प्रहलाद चरित्र, गजेन्द्र मोक्ष, समुद्र मंथन, वामन अवतार, भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, बाल लीलाएं, गोवर्धन पूजा, रासलीला, उद्धव प्रसंग, रुक्मिणी विवाह, सुदामा चरित्र, राजा परीक्षित मोक्ष तथा व्यास पूजन की अद्भुत एवं भावपूर्ण व्याख्या की। इस सात दिवसीय आयोजन में भक्तगण भक्ति रस में डूबे नजर आए और संपूर्ण वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर रहा। आयोजन समिति  नीलमाधव गोपाल मंदिर बेलादुला ने पूरे कार्यक्रम का भव्य प्रबंध किया। कथा के माध्यम से साध्वी प्रज्ञा भारती जी ने धर्म, भक्ति, प्रेम और सदाचार का संदेश दिया, जिससे भक्तों के हृदय में नई आध्यात्मिक चेतना का संचार हो रहा है। श्रीमद् भागवत कथा के समापन पर श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्वलन कर आरती की और प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -
TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news in hindi, GRAND NEWS, GRAND NEWS Raipur, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG: पुराने बस स्टैंड में निगम की सख्ती, अवैध दुकानों पर चलाया बुल्डोजर, मचा हड़कंप CG: पुराने बस स्टैंड में निगम की सख्ती, अवैध दुकानों पर चलाया बुल्डोजर, मचा हड़कंप
Next Article CGNEWS:रायगढ़ रेलवे स्टेशन के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, काम बंद कर जताया विरोध

Latest News

GRAND NEWS : AIIMS दिल्ली में घायल जवानों से मिले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा – देश इन वीरों का सदैव ऋणी रहेगा
Grand News May 15, 2025
CG NEWS : गलगम पहुंचे मुख्यमंत्री साय, जवानों से मुलाकात कर बढ़ाया हौसला, नक्सल विरोधी अभियान की सफलता पर दी बधाई
Grand News May 15, 2025
CG NEWS : नए किसानों को नहीं मिलेगा पीएम सम्मान निधि का लाभ, गाइडलाइन से अंजान किसान काट रहे दफ्तरों के चक्कर
Grand News May 15, 2025
BREAKING NEWS : भारत ने तुर्की को दिया बड़ा झटका, सेलेबी हवाई अड्डे का लाइसेंस किया रद्द 
Grand News May 15, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?