Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: FIR रद्द कराने के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचीं कंगना रणौत, आज होगी सुनवाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsमनोरंजन

FIR रद्द कराने के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचीं कंगना रणौत, आज होगी सुनवाई

Neeraj Gupta
Last updated: 2020/11/24 at 1:11 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

अभिनेत्री कंगना रणौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल ने सोमवार को बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर कर अपने खिलाफ दर्ज एक एफआईआर को रद्द करने का अनुरोध किया। यह एफआईआर मुंबई पुलिस की ओर से दर्ज की गई थी, इस पर बॉम्बे हाईकोर्ट आज यानी मंगलवार को सुनवाई करेगा।

बता दें कि मुंबई पुलिस ने कंगना और रंगोली के खिलाफ सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट के जरिए समाज में नफरत और सांप्रदायिक तनाव पैदा करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की थी। वहीं, कंगना की संपत्ति ढहाने के मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट 27 नवंबर को अपना फैसला सुनाएगा।

- Advertisement -
Ad image

बांद्रा मजिस्ट्रेट अदालत के आदेश के अनुसरण में प्राथमिकी दर्ज की गई, इसमें राजद्रोह का आरोप भी है। मजिस्ट्रेट अदालत ने पुलिस को रणौत और उनकी बहन के खिलाफ जांच का निर्देश दिया था। उनके वकील रिजवान सिद्दीकी ने कहा कि कंगना और रंगोली ने प्राथमिकी और मजिस्ट्रेट का आदेश रद्द कराने के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की है।

- Advertisement -

Bombay High Court to hear Kangana Ranaut's (in file pic) plea against an FIR lodged at Mumbai's Bandra Police Station on allegations of a complainant that she tried to create a divide between communities with her social media posts. #Maharashtra pic.twitter.com/hcxtPGF5Lr

— ANI (@ANI) November 24, 2020

- Advertisement -

याचिका में यह अनुरोध भी किया गया है कि पूछताछ के लिए पुलिस के समक्ष पेश होने के लिए जारी समन पर भी रोक लगाई जाए और पुलिस को निर्देश दिया जाए कि वह उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई नहीं करे। मुंबई पुलिस ने पिछले हफ्ते रणौत और उनकी बहन को तीसरी बार समन जारी कर 23 और 24 नवंबर को दो समुदायों के बीच कथित रूप से दुश्मनी को बढ़ावा देने के लिए अपने बयान दर्ज कराने को कहा था।

इससे पहले मुंबई पुलिस ने कंगना रणौत और रंगोली को दो समुदायों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देने के आरोपों के संबंध में बयान दर्ज कराने के लिए तीसरी बार 23 और 24 नवंबर को तलब किया था। पुलिस ने यहां के बांद्रा मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अदालत के निर्देश पर कंगना और रंगोली के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज किया है।

 

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article आप भी जानें, वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण दुनियाभर में क्या कुछ हुआ बेहतर
Next Article BREAKING : चौक का नाम बदलने पर… बिफरे विधायक जुनेजा… पढ़िए क्या है पूरा मामला
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS : CM विष्णु देव साय मंत्रिमंडल का चिंतन शिविर 2.0 शुरू, आईआईएम रायपुर में दो दिन होगा आयोजन
CG NEWS : CM विष्णु देव साय मंत्रिमंडल का चिंतन शिविर 2.0 शुरू, आईआईएम रायपुर में दो दिन होगा आयोजन
छत्तीसगढ़ June 8, 2025
CG ACCIDENT : नशे में धुत कार चालक ने 4 युवकों को कुचला, एक की मौत, देखें खौफनाक वीडियो
CG ACCIDENT : नशे में धुत कार चालक ने 4 युवकों को कुचला, एक की मौत, देखें खौफनाक वीडियो
छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 8, 2025
CG : बिलासपुर निगम की बड़ी कार्रवाई, शनिचरी रपटा क्षेत्र में ढहाए गए 40 से ज्यादा अवैध शेड
CG : बिलासपुर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, शनिचरी रपटा क्षेत्र में ढहाए गए 40 से ज्यादा अवैध शेड
छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 8, 2025
फिट इंडिया पहल के तहत गरियाबंद पुलिस ने लगाई 10 किमी की दौड़, विजेता जवान हुए सम्मानित
Grand News June 8, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?