दुर्ग। CG BREAKING : जिले से बड़ी खबर समाने आ रही है, यहां दुष्कर्म के मामले में युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आमिर सिद्दिकी को गिरफ्तार, पीड़ित युवती के शिकायत के बाद पुलिस ने कांग्रेस नेता को सुपेला से गिरफ्तार किया है। मामला पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र का है। वहीं युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी से कांग्रेस में हड़कंप मच गया है।
पीड़िता ने शिकायत की थी कि आमिर सिद्दिकी ने 2015 से उसे शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक शोषण किया। जब युवती ने शादी की बात दोबारा उठाई तो आरोपी ने इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी।
शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी को सुपेला से गिरफ्तार कर लिया। आमिर सिद्दिकी की पहचान केवल एक राजनीतिक कार्यकर्ता के रूप में नहीं, बल्कि विधायक देवेंद्र यादव के बेहद करीबी के रूप में भी होती है, जिससे यह मामला और अधिक संवेदनशील हो गया है।
आमिर की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस पार्टी के भीतर भी कई सवाल खड़े हो गए हैं। विपक्ष ने इस मामले को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधना शुरू कर दिया है, वहीं सत्तारूढ़ दल ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। पीड़िता की ओर से लगाए गए आरोप बेहद गंभीर हैं, जिनकी जांच पुलिस गहराई से कर रही है।