रायगढ़। GRAND NEWS : छत्तीसगढ़ प्रदेश टेनिस संघ के अध्यक्ष डॉक्टर हिमांशु द्विवेदी एवं संघ के प्रदेश महासचिव गुरुचरण सिंह होरा की अनुशंसा पर रायगढ़ जिले में कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए डॉक्टर यश चड्डा को जिला टेनिस संघ रायगढ़ के अध्य्क्ष पद की कमान सौपी गईं है। उनकी इस नियुक्ति से जिला टेनिस संघ रायगढ़ के खिलाड़ियों में उत्साह देखने को मिल रहा है।
जिला टेनिस संघ रायगढ़ के नवनियुक्त अध्य्क्ष डॉक्टर यश चड्डा बालाजी मेट्रो हॉस्पिटल के सुप्रसिद्ध कैंसर सर्जन एवं टेनिस के खिलाडी है.जो बीते कई वर्षो से निरंतर इस खेल से जुड़े हुए है. जिन्होंने यू पी से 14 वर्षीय आयु वर्ग एवं 16 वर्षीय आयु वर्ग में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व किया है। साथ ही अखिल भारतीय आमंत्रण टूर्नामेंट में भी अपने उत्कृष्ट खेल का परिचय दिया है।
बताना लाजमी होगा कि डॉक्टर यश चड्डा जिले के मशहूर चिकित्सक और मेट्रो हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर प्रकाश मिश्रा के दामाद है। जिला टेनिस संघ में उनकी इस नियुक्ति से जहाँ खिलाड़ियों में हर्ष व्याप्त है। वही जिले में टेनिस खेल को एक नया आयाम मिलेगा। जिला टेनिस संघ द्वारा इस नियुक्ति पर छत्तीसगढ़ प्रदेश टेनिस संघ के अध्यक्ष एवं सचिव का आभार जताया गया है। साथ ही ग्रैंड विजन एव ग्रैंड न्यूज़ परिवार द्वारा भी उनकी नियुक्ति पर उन्हें शुभकामनाये प्रदान की गई।