Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Breaking news: 20 साल से फरार हत्या के दोषी को चक्रधरनगर पुलिस ने दबोचा, बड़ी सफलता
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsछत्तीसगढ़रायगढ़

Breaking news: 20 साल से फरार हत्या के दोषी को चक्रधरनगर पुलिस ने दबोचा, बड़ी सफलता

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/05/17 at 6:31 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

रायगढ़। breaking news: पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल द्वारा फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान में चक्रधरनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वर्ष 2005 में हत्या के मामले में दोषी करार दिए जा चुके और पिछले 20 वर्षों से फरार चल रहे संतोष कहार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, संतोष कहार ने वर्ष 2005 में ग्राम चिटकाकानी में जमीन विवाद के चलते सुरेश अग्रवाल की हत्या कर दी थी। आरोपी को पुलिस ने तत्काल गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था, जहां सुनवाई के बाद उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। लेकिन वर्ष 2006 में पत्नी के इलाज के नाम पर पैरोल पर बाहर आया संतोष कहार फरार हो गया था। वह लगातार राज्य बदलता रहा और अपने परिवार से भी संपर्क तोड़ लिया ताकि पुलिस उसे पकड़ न सके। इस पर न्यायालय ने उसके खिलाफ स्थायी वारंट जारी किया था। इस माह एसपी दिव्यांग पटेल के निर्देश पर थाना चक्रधरनगर प्रभारी निरीक्षक अमित शुक्ला के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। सहायक उप निरीक्षक आशिक रात्रे के नेतृत्व में पुलिस दल ने गुप्त सूचना के आधार पर छानबीन शुरू की। सूचना मिली कि आरोपी अपनी पुश्तैनी जमीन पर लौटने वाला है। इस आधार पर पुलिस ने सक्ती जिले के चिस्दा गांव में दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 20 वर्षों से फरार चल रहे हत्या के दोषी की गिरफ्तारी को पुलिस की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -
TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, Big success, Breaking News: Chakradharnagar Police arrested a murder convict who was absconding for 20 years, Cg Latest News, cg news, cg news in hindi, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In CG, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article RAIPUR NEWS : अतिक्रमण हटाने को लेकर जमकर विवाद, महिला के खिलाफ FIR दर्ज 
Next Article CG NEWS : स्कूलों की गुणवत्ता सुधारने की दिशा में बड़ा कदम, छत्तीसगढ़ में शिक्षकों और शालाओं का युक्तियुक्तकरण

Latest News

CG NEWS: देशभक्ति के रंग में रंगा छत्तीसगढ़
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 17, 2025
CG NEWS: कोरबा जिले की सड़कों का होगा कायाकल्प, 143 करोड़ रूपए की मिली स्वीकृति: उद्योग मंत्री देवांगन
Grand News कोरबा छत्तीसगढ़ May 17, 2025
trade war : बर्बाद होने की कगार पर बांग्लादेश! भारत से पंगा पड़ा भारी, भारत ने बांग्लादेश से कोलकाता और मुंबई बंदरगाहों तक परिधान आयात पर प्रतिबंध लगाया;
Grand News अंतराष्ट्रीय देश पश्चिम बंगाल May 17, 2025
CG NEWS: “गौरव गाथा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को समर्पित तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, गुरु खुशवंत साहेब जी के नेतृत्व में आरंग से नया रायपुर तक गूंजा भारत माता की जय”
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 17, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?