Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मैनपुर में यातायात जागरूकता अभियान का आयोजन: एसपी निखिल राखेचा और कलाकारों ने किया लोगों को जागरूक, बांटे गए हेलमेट, बनाए गए लर्निंग लाइसेंस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

मैनपुर में यातायात जागरूकता अभियान का आयोजन: एसपी निखिल राखेचा और कलाकारों ने किया लोगों को जागरूक, बांटे गए हेलमेट, बनाए गए लर्निंग लाइसेंस

Vijay Sinha
Last updated: 2025/05/19 at 1:32 PM
Vijay Sinha
Share
2 Min Read
SHARE

मैनपुर, गरियाबंद। सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से आज मैनपुर में भव्य यातायात जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गरियाबंद यातायात पुलिस, आरटीओ विभाग, एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा संयुक्त रूप से स्टॉल लगाए गए, जहां नागरिकों को निःशुल्क लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनाया गया एवं आंखों की जांच की गई।

- Advertisement -

कार्यक्रम की शुरुआत बाइक रैली से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में स्कूली छात्र, आम नागरिक और पुलिस जवान शामिल हुए। रैली के माध्यम से लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने और हेलमेट पहनने का संदेश दिया गया।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

इसके अलावा चित्रकला प्रतियोगिता, हेलमेट वितरण, और यातायात नियमों की जानकारी से संबंधित गतिविधियाँ भी आयोजित की गईं, जिसमें बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

- Advertisement -

इस जागरूकता अभियान में गरियाबंद के पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम को प्रभावशाली बनाने के लिए छत्तीसगढ़ी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता आकाश सोनी और अभिनेत्री ज्योत्सना ताम्रकार ने भी शिरकत की। दोनों कलाकारों ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की और युवाओं को ट्रैफिक नियमों को अपनी दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया।

- Advertisement -

एसपी निखिल राखेचा ने कहा:

“यातायात नियमों का पालन सिर्फ जुर्माने से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी और दूसरों की जान की हिफाज़त के लिए ज़रूरी है। इस तरह के जागरूकता अभियानों से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है। हम चाहेंगे कि हर नागरिक स्वयं भी नियमों का पालन करे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करे।”

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : जमीन, सोने का सिक्का और गोवा टूर पैकेज का झांसा देकर 70 लाख रुपये की धोखाधड़ी, डिजायर ताज वेकेशन कंपनी का डायरेक्टर गिरफ्तार 
Next Article CG NEWS : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, विवाह के बाद अन्य से सम्बन्ध रखने वाली पत्नी भरण पोषण व्यय की हकदार नहीं 

Latest News

IPL 2025 LSG vs SRH Live : लखनऊ ने की तूफानी बल्लेबाजी, हैदराबाद को 206 रनों का लक्ष्य
Cricket खेल May 19, 2025
CG NEWS:ड्रीप सिंचाई प्रणाली से सजेगा किसान का खेत,सुशासन तिहार के तहत कृषक गबरेल लकड़ा को मिला लाभ,मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 19, 2025
CG Breaking : राज्य सरकार की बड़ी पहल : आंगनबाड़ी केंद्रों में प्रदायित सामग्री की गुणवत्ता जांच के लिए विशेष समिति गठित
Breaking News छत्तीसगढ़ May 19, 2025
CG NEWS : सुशासन तिहार के दौरान काम में लापरवाह अधिकारियों पर गिरी गाज, मुख्यमंत्री साय ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए
Grand News May 19, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?