Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS: रायगढ़ पुलिस के विशेष अभियान में 296 स्थायी वारंट तामिल, 20 साल से छिपे हत्यारे समेत कई वारंटी गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़रायगढ़

CG NEWS: रायगढ़ पुलिस के विशेष अभियान में 296 स्थायी वारंट तामिल, 20 साल से छिपे हत्यारे समेत कई वारंटी गिरफ्तार

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/05/19 at 6:15 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

रायगढ़। CG NEWS: पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन में जिले भर में फरार स्थायी वारंटियों की धरपकड़ के लिए 4 मई से 18 मई 2025 तक 15 दिवसीय चलाए गए विशेष अभियान में उल्लेखनीय सफलता मिली है। इस अवधि में विभिन्न थानाक्षेत्रों से कुल 296 स्थायी वारंटियों की तामिली की गई, जिनमें कई आरोपी वर्षों से फरार चल रहे थे और कानून से बचते फिर रहे थे।

- Advertisement -
Ad image

अभियान के दौरान थाना चक्रधरनगर के एक चर्चित प्रकरण में हत्या के आरोपी संतोष कहार को गिरफ्तार किया गया, जो वर्ष 2005 के अपराध में दोषसिद्ध होकर कारावास की सजा काट रहा था। वह पैरोल पर बाहर आने के बाद वापस जेल नहीं लौटा था और करीब 20 वर्षों से फरार था। पुलिस की टीम ने उसे इस विशेष मुहिम के तहत पकड़ने में सफलता प्राप्त की।

इसी थाना क्षेत्र के एक अन्य आरोपी पर वर्ष 2007 के धोखाधड़ी के मामले में वारंट लंबित था, जिसे भी गिरफ्तार किया गया। चौकी खरसिया के वर्ष 2007 के गृहभेदन थाना खरसिया के 2009 के धोखाधड़ी , पुसौर थानाक्षेत्र के वर्ष 2013 के छेड़खानी , चौकी खरसिया और थाना घरघोड़ा के वर्ष 2015 के नकबजनी मामलों के आरोपी भी इस अभियान में गिरफ्त में आए। कई फरार आरोपी अन्य जिलों और प्रदेशों से भी गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक पटेल स्वयं प्रतिदिन इस अभियान की मॉनिटरिंग कर रहे थे। उनके नेतृत्व में जिला पुलिस की टीमों ने तालमेल के साथ कार्य करते हुए अभियान को निर्णायक रूप से अंजाम दिया।

अभियान में सर्वाधिक तामिली थाना जूटमिल द्वारा की गई, जहां 35 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद थाना चक्रधरनगर द्वारा 28, थाना घरघोड़ा ने 25 और धरमजयगढ़ ने 24 वारंट तामिल किए। अन्य थानों ने भी अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई।विशेष अभियान में उल्लेखनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कृत किया गया है। इस कार्रवाई ने जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के साथ ही आमजन में पुलिस की कार्यकुशलता और प्रतिबद्धता का भी संदेश दिया है।

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, CG BREAKING NEWS, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, cg news in hindi, Latest News In CG, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG Crime CG Crime: ओवरब्रिज के नीचे गांजा तस्करी करते महिला समेत दो गिरफ्तार, 21 किलो से ज्यादा मादक पदार्थ बरामद…
Next Article CG NEWS: शहर की समस्याओं के निदान के लिए रिटार्यड कर्मचारी बैठे आमरण अंशन पर

Latest News

‘Heyy Babyy’ Child Juanna Sanghvi: हे बेबी की बच्ची अब बनी ग्लैमरस डीवा: 18 साल बाद सामने आई तस्वीरें, फैंस बोले- अब हीरोइन बन जाओ!
bollywood Exclusive Grand News VIRAL VIDEO मनोरंजन July 21, 2025
Arang ब्रेकिंग: MLA गुरु खुशवंत के अथक प्रयासों से आरंग को मिली एक और बड़ी सौगात, फरफौद – गुखेरा मार्ग के लिए 11 करोड़ से ज्यादा की राशि स्वीकृत
रायपुर July 21, 2025
GRAND NEWS : सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा में छत्तीसगढ़ से जुड़े वन एवं पर्यावरण के ज्वलंत मुद्दों को उठाया
देश July 21, 2025
भूपेश बघेल ने पुत्र मोह में झोंकी कांग्रेस” — भाजपा का राजिम से तीखा हमला कोयला से शराब तक, हर घोटाले की ढाल बनी कांग्रेस: विद्यायक रोहित साहू का आरोप
Grand News July 21, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?