Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: कर्मचारियों की शिकायत पर कलेक्टर की सख्त कार्रवाई – संकाय सदस्य का राजिम एसडीएम कार्यालय अटैच
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

कर्मचारियों की शिकायत पर कलेक्टर की सख्त कार्रवाई – संकाय सदस्य का राजिम एसडीएम कार्यालय अटैच

Vijay Sinha
Last updated: 2025/05/22 at 5:22 PM
Vijay Sinha
Share
2 Min Read
SHARE

गरियाबंद, 22 मई 2025।

जनपद पंचायत फिंगेश्वर में पदस्थ संकाय सदस्य अभय प्रकाश साहू को कर्मचारियों की शिकायत के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से एसडीएम कार्यालय राजिम में अटैच कर दिया है। यह आदेश जिला पंचायत सीईओ द्वारा कलेक्टर बी.एस. उइके के निर्देश पर जारी किया गया है।

- Advertisement -
Ad image

दरअसल, मनरेगा शाखा के अधिकारी-कर्मचारियों ने आरोप लगाया था कि सुरसाबांधा में आयोजित सुशासन तिहार समाधान शिविर के दौरान संकाय सदस्य अभय साहू ने सहयोगी कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार किया और अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया। उक्त घटना के संबंध में कर्मचारियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की थी।

कलेक्टर श्री उइके ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर तत्काल उचित कदम उठाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद जिला पंचायत द्वारा आदेश जारी करते हुए श्री साहू को एसडीएम कार्यालय राजिम में अटैच कर दिया गया है, जहां वे एसडीएम द्वारा सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

यह प्रशासनिक कार्रवाई जिले में कार्यस्थल की मर्यादा और शालीनता बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण संदेश के रूप में देखी जा रही है। प्रशासन ने साफ संकेत दिया है कि सरकारी कार्यालयों में अनुशासनहीनता और दुर्व्यवहार की कोई जगह नहीं है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BIG NEWS : इन्हें मिलेगा केंद्र सरकार के आवास में 4% आरक्षण, आवास एवं शहरी मंत्रालय ने की घोषणा
Next Article CG News: रायगढ़ में वर्चुअल डाक अदालत का आयोजन, नहीं आई एक भी शिकायत

Latest News

CG NEWS : दो साल के बच्चे ने निगल लिया चना, इलाज के दौरान मौत 
कोरबा छत्तीसगढ़ July 26, 2025
CG News: करंट से चिपक कर प्लंबर की मौत, परिजनों ने ठेकेदार को बताया मौत का जिम्मेदार
Grand News कोरबा छत्तीसगढ़ July 26, 2025
breaking news: छत्तीसगढ़-ओड़िशा सीमा के घने जंगलों में नक्सलियों की साजिश नाकाम, हथियार और बारूद बरामद!
Breaking News Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ नक्सलवाद July 26, 2025
26 जुलाई: जब तिरंगे ने छूई आसमान की छाती,और विक्रम बत्रा की गूंज बनी हर दिल की बात — ‘दिल मांगे मोर’। शौर्य को प्रणाम, भारत को सलाम।
Grand News July 26, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?