Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG News : रेंजर की कथित प्रताड़ना से महिला वन श्रमिक परेशान, सुशासन शिविर में लगाई न्याय की गुहार, पढ़ें पूरी खबर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

CG News : रेंजर की कथित प्रताड़ना से महिला वन श्रमिक परेशान, सुशासन शिविर में लगाई न्याय की गुहार, पढ़ें पूरी खबर

Jagesh Sahu
Last updated: 2025/05/23 at 9:37 AM
Jagesh Sahu
Share
3 Min Read
SHARE

अंगेश हिरवानी, नगरी। CG News : धमतरी जिले के सीतानदी उदंती टाइगर रिजर्व क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वन परिक्षेत्र रिसगांव में पदस्थ एक दैनिक वेतनभोगी श्रमिक महिला को वहा के रेंजर के द्वारा प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। जिसमे रेंजर पर गंभीर आरोप लगाते हुए महिला ने सुशासन समाधान शिविर में न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने शिकायत में कहा है कि रेंजर के द्वारा कार्यालयीन कार्यों के अलावा मुझसे निजी घरेलू का कार्य करवाए जाते है जैसे – कपड़े धुलवाना, और रात्रि में खाना बनाने, बर्तन साफ करने के लिए कहते हैं।

- Advertisement -
https://grandnews.in/wp-content/uploads/2025/05/VID-20250523-WA0004.mp4

वही इस मामले पर हमारे नगरी के संवाददाता ने दूरभाष पर रेंजर से पक्ष जानने के लिए चर्चा किया तो रेंजर ने महिला के द्वारा लगाई गई पूरे आरोप को झूठा बताया।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

 

- Advertisement -

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिला के अन्तर्गत सीतानदी उदंती टाइगर रिजर्व क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वन परिक्षेत्र रिसगांव में पदस्थ एक महिला दैनिक वेतनभोगी श्रमिक ने वहां के रेंजर पर गंभीर आरोप लगाते हुए सुशासन समाधान शिविर में न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने शिकायत में कहा है कि रेंजर कार्यालयीन कार्यों के अलावा उससे निजी घरेलू का जैसे – कपड़े धुलवाना, और रात्रि में खाना बनाने और बर्तन साफ करने के लिए बुलाते है।

- Advertisement -

 

महिला का आरोप ये भी है कि कपड़े धोने के लिए दिए जाने वाले वस्त्रों में आपत्तिजनक सामग्री भी होती थी, जिससे वह मानसिक रूप से बहुत परेशान है। उसके मुताबिक जब उसने इन कार्यों से इंकार किया, तो रेंजर ने उसे दो महीने से वेतन नहीं दिया और आर्थिक रूप से प्रताड़ित किया।

 

पीड़िता ने मामले की शिकायत पहले सिहावा थाने में दर्ज कराई, लेकिन उसका कहना है कि उसकी बातों को पुलिस द्वारा सही तरीके से बयान में दर्ज नहीं किया गया। इस बात से आहत होकर पीड़िता के समर्थन में नगरी सिहावा क्षेत्र के यादव समाज के सैकड़ों लोग 22 मई गुरूवार को थाना सिहावा और एसडीओपी कार्यालय नगरी पहुंचे। उन्होंने महिला को न्याय दिलाने की मांग की। इस पर एसडीओपी नगरी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला का दोबारा बयान दर्ज करवाया और मामले की जांच के निर्देश दिए।

 

जब हमारे हमारे संवाददाता अंगेश हिरवानी ने रेंजर से उनका पक्ष जानने के लिए संपर्क किया, तो उन्होंने महिला द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को सिरे से नकारते हुए उन्हें मनगढ़ंत और झूठा करार दिया।

 

अब देखना होगा कि जांच में सच्चाई क्या सामने आती है और क्या पीड़िता को न्याय मिल पाता है। इस पूरे मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है, वहीं समाज और प्रशासन दोनों की निगाहें निष्पक्ष जांच पर टिकी हैं।

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, BIG NEWS, CG BREAKING NEWS, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, GRAND NEWS CHHATTISGARH, महिला वन श्रमिक, रेंजर
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article IPL 2025 GT vs LSG : रोमांचक मुकाबले में लखनऊ ने गुजरात को 33 रनों से हराया
Next Article CG News : निर्माणधीन कार्य पर रोक लगाने गए तहसीलदार और सरपंच के खिलाफ अभद्र व्यवहार का आरोप

Latest News

Raipur : ब्राह्मण पारा वार्ड में पेयजल की समस्या को लेकर वार्ड अध्यक्ष सुयश शर्मा ने निगम कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन, निगम मुख्यालय का घेराव की दी चेतावनी
Grand News May 23, 2025
IND vs ENG: इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, आयुष म्हात्रे बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी को भी मिली जगह
Cricket खेल May 23, 2025
CG Police Transfer : एसएसपी ने 7 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, देखें लिस्ट
Breaking News छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 23, 2025
CG NEWS: “बारिश में नहीं भीगा जोश, तिरंगे संग गूंजा देशभक्ति का हुंकार —गरियाबंद की ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा बनी राष्ट्र गर्व का प्रतीक”
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ May 23, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?