Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्यवाही: चमत्कारिक इलाज के नाम पर युवती की मौत, महिला आरोपी गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्यवाही: चमत्कारिक इलाज के नाम पर युवती की मौत, महिला आरोपी गिरफ्तार

Vijay Sinha
Last updated: 2025/05/23 at 12:37 PM
Vijay Sinha
Share
2 Min Read
SHARE

गरियाबंद, 22 मई। चमत्कारिक उपचार और धार्मिक रूपांतरण के नाम पर युवती की जान लेने वाली महिला आरोपी को गरियाबंद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह संपूर्ण कार्यवाही थाना राजिम पुलिस द्वारा की गई।

- Advertisement -

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रायपुर पंडरी निवासी (हाल पचेड़ा महासमुंद) सुनिता सोनवानी ने थाना राजिम में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी पुत्री मानसिक रूप से अस्वस्थ थी और उसका इलाज सुरसाबांधा निवासी ईश्वरी साहू के पास झाड़फूंक और पूजापाठ के माध्यम से चल रहा था।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

पीड़िता को ईश्वरी साहू अपने घर में रखकर उपचार के नाम पर डराने-धमकाने लगी और उस पर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव डालने लगी। इलाज के नाम पर चमत्कारी तेल व गर्म पानी डालने के साथ-साथ महिला अपने पैरों से युवती के सीने को मसलती थी और जबरन प्रार्थना करवाती थी।

- Advertisement -

इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई। शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पसली की हड्डी टूटने और दबाव के कारण मृत्यु की पुष्टि हुई है। प्रकरण में छत्तीसगढ़ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2006 की धारा 4, औषधि और चमत्कारिक उपचार (आपत्तिजनक विज्ञापन) अधिनियम 1954 की धारा 7 और भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

- Advertisement -

गरियाबंद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी महिला ईश्वरी साहू (पति सेवक राम साहू, उम्र 41 वर्ष, निवासी सुरसाबांधा, थाना राजिम) को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

पुलिस का कहना है कि इस प्रकार के अंधविश्वास और अवैज्ञानिक तरीकों से इलाज करने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और कानून सम्मत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article GRAND NEWS : गूगल के इस नए फीचर से लोगों के उड़े होश! इंसानों की तरह बात करेगा आपका फोन, बस ऑन कर लें ये सेटिंग 
Next Article शहीद मेहुल भाई को CM ने कंधा देकर दी अंतिम विदाई, कहा – वीरता की मिसाल है यह बलिदान

Latest News

Raipur : ब्राह्मण पारा वार्ड में पेयजल की समस्या को लेकर वार्ड अध्यक्ष सुयश शर्मा ने निगम कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन, निगम मुख्यालय का घेराव की दी चेतावनी
Grand News May 23, 2025
IND vs ENG: इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, आयुष म्हात्रे बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी को भी मिली जगह
Cricket खेल May 23, 2025
CG Police Transfer : एसएसपी ने 7 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, देखें लिस्ट
Breaking News छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 23, 2025
CG NEWS: “बारिश में नहीं भीगा जोश, तिरंगे संग गूंजा देशभक्ति का हुंकार —गरियाबंद की ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा बनी राष्ट्र गर्व का प्रतीक”
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ May 23, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?