Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG : मंडी में भीगा सैकड़ो क्विंटल किसानों और व्यापारियों का धान, देखें वीडियो
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़राजनांदगांव

CG : मंडी में भीगा सैकड़ो क्विंटल किसानों और व्यापारियों का धान, देखें वीडियो

Aarti Beniya
Last updated: 2025/05/24 at 4:27 PM
Aarti Beniya
Share
3 Min Read
CG : मंडी में भीगा सैकड़ो क्विंटल किसानों और व्यापारियों का धान, देखें वीडियो
CG : मंडी में भीगा सैकड़ो क्विंटल किसानों और व्यापारियों का धान, देखें वीडियो
SHARE

राजनांदगांव। CG : जिले में शनिवार सुबह से हुई बारिश में राजनांदगांव के कृषि उपज मंडी मे खुले आसमान के नीचे रखा किसानों और व्यापारियों का सैकड़ो क्विंटल धान भीग गया। अपने धान की उपज लेकर मंडी पहुंचे किसानों को पहली ही बारिश में काफी नुकसान हुआ है। वहीं कुछ व्यापारियों द्वारा खरीदा गया धान भी भीग गया हैं।

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

शहर के बसंतपुर स्थित कृषि उपज मंडी में इन दिनों धान की बंपर आवक हो रही है । राजनांदगांव जिले के अलावा आसपास जिलों से भी किसान यहां धान बेचने पहुंचते हैं । जिसके चलते मंडी में टीन शैड के नीचे धान रखने जगह नहीं होने के चलते बड़े पैमाने पर शैड से बाहर सैकड़ो क्विंटल धान रखा हुआ है । आज सुबह हुई बारिश में खुले में रखा सभी धान भीग गया। कृषि उपज मंडी में किसानों के द्वारा बेचने लाये गये धान के अलावा व्यापारियों के द्वारा खरीदा गया धान भी भीग गया। मंडी में कई जगह पानी भरने से धान की बोरियां आधे हिस्से तक डूब गई। सुबह मंडी खुली तो किसानों के भीगे हुए धान की नीलामी नहीं हो पाई ।

- Advertisement -

जिलेभर में राजनांदगांव मंडी में ही धान खरीदी होती है। वही दुर्ग और बालोद जिले के आसपास से भी किसान यहां धान बेचने आते हैं। किसानों से यहां मंडी शुल्क लिया जाता है। लेकिन उनकी धान की उपज को सुरक्षित रखना के लिए मंडी प्रशासन द्वारा व्यवस्था नहीं की जाती है। जिसकी वजह से आज सुबह बारिश होने पर बड़े पैमाने पर धान भी गया।

- Advertisement -

दुर्ग जिले से पहुंचे किसान मोहन साहू ने कहा कि यहां किसानों का धान रखने के लिए पर्याप्त सुरक्षित जगह नहीं है । जिसकी वजह से धान बारिश में भीगा है। वही राजनांदगांव के कुम्हालोरी से पहुंचे किसान शिवकुमार निषाद ने कहा कि एक तो पहले ही कम रेट में धान की खरीदी हो रही है ।

 

जिससे किसानों को काफी नुकसान हो रहा है। ऊपर से बारिश में धान भीग गया है। उन्होंने बताया कि यहां धान 1765 रुपए के आसपास खरीदा जा रहा है। 2000 रुपये क्विंटल तक भी धान की खरीदी होती तो ठीक था। उन्होंने बताया कि वे कल शाम से अपना धान लाए हैं और आज सुबह बारिश होने पर धान को ढकने स्वयं के रुपए खर्च कर तिरपाल बाजार से खरीद कर लाये और धान ढके हैं।

 

 

https://grandnews.in/wp-content/uploads/2025/05/WhatsApp-Video-2025-05-24-at-4.11.28-PM.mp4
TAGGED: cg, cg news, देखे वीडियो, मंडी में भीगा सैकड़ो क्विंटल किसानों और व्यापारियों का धान
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS: कलेक्टर पहुंचे हितग्राहियों के घर, पीएम आवास निर्माण में तेजी लाने किया प्रोत्साहित
Next Article CG CORONA BREAKING : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन ? छत्तीसगढ़ में मिला पहला कोरोना पॉजिटिव मरीज, यहां हुई पहले संक्रमित की पहचान, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप 

Latest News

CG NEWS: छत्तीसगढ़ में मेदांता अस्पताल और वरुण बेवरेजेस संयंत्र की स्थापना का प्रस्ताव, मुख्यमंत्री से निवेशकों ने की मुलाकात
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 24, 2025
CG NEWS: जल जीवन मिशन : पहाड़ी कोरवा ग्राम राजपुर हुआ हर घर जल श्रेणी में शामिल’
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 24, 2025
 UPSC Prelims 2025 : कल होगी UPSC प्रारंभिक परीक्षा: परीक्षार्थियों के लिए जारी किए गए निर्देश
छत्तीसगढ़ रायपुर May 24, 2025
ग्राम रोजगार सहायक को पद से हटाया गया,दूसरे व्यक्ति के मकान की जियोटैगिंग कर राशि आहरण का मामला आया सामने
Grand News May 24, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?