गरियाबंद। CG NEWS : भारत-पाकिस्तान सीजफायर के बाद से ही देश में युद्ध प्रणाली एवं भारत की सैन्य क्षमता को लेकर भारत सहित पूरे विश्व में चर्चा का विषय है। पूरा देश भारत की सेना का गौरव गान गा रहा है। वहीं देश के कोने कोने में भारत की सेना के पराक्रम के लिए संगोष्ठी एवं शौर्य यात्रा निकली जा रही है। इसी क्रम में गरियाबंद के गांधी मैदान में जिले से आए हुए मातृशक्तियों के द्वारा शौर्य यात्रा निकली गई एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें भारतीय सेना के पराक्रम को एवं युद्ध प्रणाली को समाज के बीच में रखा गया। राष्ट्रीय स्वाभिमान मंच के द्वारा यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें मुख्य रूप से गोपाल यादव, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत सह कार्यवाह मुख्य अतिथि रहे एवं अतिथि तोकेश्वरी मांझी पूर्व जनपद अध्यक्ष छुरा, मृदुला निर्मलकर शिक्षिका, छत्रपाल सिन्हा पूर्व सैनिक के आतिथ्य में संपन्न हुआ एवं विनीता शर्मा जी के द्वारा मंच का संचालन किया गया। सभी अतिथियों के द्वारा भारत माता के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। गोपाल यादव द्वारा आपरेशन सिन्दूर का परिचय दिया गया जिसमें भारत की सेना के अदम्य साहस एवं पराक्रम, सूझ बुझ से नेतृत्व को बताया।
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता पुष्पांजलि सिन्हा जी मानस मंडली की व्याख्याकार एवं शिक्षिका के द्वारा बताया गया कि भारत की सेना के साथ भारत सरकार का नेतृत्व को सराहते हुए कहा की भारत में मजबूत नेतृत्व के कारण ही भारत की शक्ति आज पूरे विश्व में अपनी अलग छाप छोड़ रही है पूरा विश्व भारत को अपना मित्र मानता है और अपने व्यापारिक संबंध स्थापित करना चाहता है। आज पाकिस्तान के साथ युद्ध में भारत सिर्फ सैनिक बल से ही नहीं बल्कि बुद्धि से भी पाकिस्तान को परास्त किया। आज भारत देश ने अपनी पराक्रम को पूरे विश्व को दिखाया है। इससे पूरा विश्व भारत की ओर देख रहा है। इतने बड़े युद्ध के बाद भी सबसे बड़ी आबादी वाला देश कही हिला नहीं। पूरा देश, पक्ष विपक्ष आज एक होकर आतंकवाद से लड़ाई लड़ रहा है, इसलिए भारत सरकार के तरफ से जो डेलिगेशन टीम बनाई गई है उसमें सभी राजनीतिक दल के नेताओं की भागीदारी रही। पूर्व सैनिक श्री छत्रपाल जी ने कहा की सेना का साहस भारत माता की सेवा के लिए समर्पित है और जब भी जरूरत पड़ेगी हम पूर्व सैनिक देश सेवा के लिए अग्रणी भूमिका में रहेंगे। कार्यक्रम का समापन शौर्य यात्रा कर भारत माता की जयकारे लगाकर गांधी मैदान से भूतेश्वर नाथ चौक, तिरंगा चौक होते हुए गांधी मैदान में समापन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के जनप्रतिनिधि सहित नगर के राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत जागरूक नागरिक, मातृशक्ति एवं विविध संगठन के लोग उपस्थित रहे।