Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Viral: मंगलसूत्र पहनाने से पहले थम गई शादी, दुल्हन ने तोड़ा रिश्ता”कहा, ‘मैं किसी और से प्यार करती हूं’”
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
NATIONAL

Viral: मंगलसूत्र पहनाने से पहले थम गई शादी, दुल्हन ने तोड़ा रिश्ता”कहा, ‘मैं किसी और से प्यार करती हूं’”

Jagesh Sahu
Last updated: 2025/05/26 at 10:53 AM
Jagesh Sahu
Share
3 Min Read
SHARE

हासन (कर्नाटक)। Viral: कर्नाटक के हासन जिले में एक शादी समारोह उस वक्त अचानक चर्चा का विषय बन गया जब दुल्हन ने शादी के आखिरी क्षणों में साफ इनकार कर दिया। जयमाला हो चुकी थी, पंडित मंत्र पढ़ रहे थे और दूल्हा मंगलसूत्र पहनाने ही वाला था, तभी दुल्हन ने मंच पर ही सबके सामने एलान कर दिया – “मैं किसी और से प्यार करती हूं और उसी से शादी करना चाहती हूं।”

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

यह चौंकाने वाली घटना हासन के श्री आदिचुंचनगिरी कल्याण मंटप में घटी, जहां 24 मई को आयोजित शादी समारोह में यह नाटकीय मोड़ आया। दुल्हन —— की यह घोषणा सुनकर दूल्हा —-, जो एक इंजीनियर हैं, मंच पर ही भावुक हो गए और रोने लगे। वहीं मेहमानों और दोनों परिवारों के बीच अफरा-तफरी मच गई।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

कमरे में बंद हुई दुल्हन, पहुंची पुलिस

दुल्हन ने इसके बाद खुद को एक कमरे में बंद कर लिया और शादी से इनकार पर अड़ी रही। मामला बढ़ने पर पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने पल्लवी से बातचीत की और फिर उसके प्रेमी को भी मौके पर बुलाया गया। दोनों की सहमति के बाद पुलिस ने परिवारजनों से चर्चा की और पल्लवी को सुरक्षा के साथ थाने ले जाया गया।

 

दुल्हन ने पुलिस को बताया कि वह मानसिक रूप से तनाव में है और किसी भी निर्णय के लिए तैयार नहीं है। बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने उसे उसकी नानी के घर भेज दिया।

 

इस पूरी घटना ने सोशल मीडिया पर भी खूब हलचल मचाई है। कई यूजर्स इसे ईमानदारी और साहस का फैसला मान रहे हैं, तो कुछ इसे दूल्हे और उसके परिवार के लिए बेहद अपमानजनक बता रहे हैं। अब यह घटना सिर्फ हासन तक सीमित नहीं रही, बल्कि पूरे देश में चर्चा का विषय बन चुकी है।

 

दूल्हे ने दिखाई समझदारी

वहीं, दूल्हे —- ने भी पूरे घटनाक्रम के बाद शांति और समझदारी से काम लिया। उन्होंने कहा, “अगर लड़की नहीं चाहती, तो मैं भी यह शादी नहीं करूंगा।”

यह घटना सामाजिक अपेक्षाओं और व्यक्तिगत भावनाओं के टकराव का प्रतीक बन चुकी है। शादी जैसे रिश्ते में जबरदस्ती नहीं, बल्कि पारस्परिक सहमति और प्रेम ही सबसे अहम है – यही संदेश इस घटना ने समाज को दिया है। फिलहाल, लड़की और उसके परिवार की काउंसलिंग जारी है, और पुलिस मामले पर नज़र बनाए हुए है।

TAGGED: VIRAL, वायरल शादी
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG News : पानी में डूबने से शावक हाथी की मौत
Next Article Exclusive:ढाई साल बाद टाइगर की हुई वापसी, देखिए ट्रैप कैमरे में कैद पहली वीडियो” Exclusive: देखिए पहली बार कैमरे में कैद हुआ टाइगर – ट्रैप कैमरे में कैद हुई जंगल के राजा की पहली वीडियो देखे

Latest News

Raipur Crime : रायपुर राशन दुकान में चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, CCTV फूटेज आया था सामने
क्राइम छत्तीसगढ़ रायपुर May 30, 2025
CG News : अवैध लकड़ी परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार, 40 हजार की लकड़ी जब्त
छत्तीसगढ़ May 30, 2025
Aaj Ka Rashifal 30 May 2025 : शुक्रवार को मेष और तुला राशि के जातकों को होगी परेशानी, जानें अपना राशिफल
धर्म राशिफल May 30, 2025
गुण्डरदेही रजिस्ट्री ऑफिस में आत्महत्या के प्रयास की खबर पर पंजीयन विभाग ने दी सफाई,वीडियो वायरल मामले में स्पष्ट किया – व्यक्ति ने सुनियोजित तरीके से किया हंगामा, राजस्व रिकॉर्ड की त्रुटि पंजीयन विभाग का विषय नहीं
Grand News May 29, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?