Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Aaj ka Rashifal 27 May 2025 : मेष, मिथुन और मकर राशि के लिए त्रिग्रह योग लाभदायक, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारें
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

Aaj ka Rashifal 27 May 2025 : मेष, मिथुन और मकर राशि के लिए त्रिग्रह योग लाभदायक, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारें

Jagesh Sahu
Last updated: 2025/05/27 at 7:47 AM
Jagesh Sahu
Share
9 Min Read
Aaj Ka Rashifal 18 May 2025: आज इन राशियों की चमकेगी तकदीर, पढ़ें अपना राशिफल
Aaj Ka Rashifal 18 May 2025: आज इन राशियों की चमकेगी तकदीर, पढ़ें अपना राशिफल
SHARE

 

- Advertisement -

मेष राशि, एक से अधिक स्रोत से कमाई होगी

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

मेष राशि के लिए आज का दिन मंगलकारी रहेगा। आपको आज कारोबार में लाभ मिलेगा। अगर आप लंबे समय से अपनी किसी योजना को शुरू करना चाह रहे है तो इसके लिए भी आज का दिन अच्छा है। लव लाइफ में आज किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। वैसे आर्थिक मामलों में दिन अच्छा रहेगा। आपको आज एक से अधिक स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है। लेकिन कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह अवश्य लें। आपको आज सरकारी काम में भी सफलता मिलेगा।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

वृषभ राशि,शत्रु हावी हो सकते हैं

वृषभ राशि के लिए आज का दिन रोमांटिक रहेगा और आप प्रेमी के साथ वक्त भी बिता सकते हैं। परिवार के साथ आज यात्रा का भी संयोग बनेगा। आप सामाजिक गतिविधियों में भी हिस्सा लेंगे। कार्यक्षेत्र में आप अपने सभी कार्यों को समय पर पूरा कर पाने में सफल होंगे। आपके कुछ शत्रु आप पर हावी होने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए इनसे आपको सतर्क रहना होगा। बच्चों की ओर से आज कुछ तनाव मिल सकता है। किसी से अधिक उम्मीद पालने की गलती न करें।

 

मिथुन राशि,अच्छी खबर मिल सकती है

मिथुन राशि के लिए आज मंगलवार का दिन शुभ लाभदायक रहेगा। आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। शेयर बाजार में पैसा लगाया है तो आज का दिन कुल मिलाकर आपके पक्ष में हो सकता है, लेकिन जोखिम का भी ध्यान रखें। आज आपके सरल स्वभाव के कारण आपका मान-सम्मान और बढ़ेगा। आपको किसी प्रियजन से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। पारिवारिक मामलों में किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह न लें।

 

कर्क राशि,उन्नतिदायक रहेगा आज का दिन

कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा आज शुभ योग बना रहे हैं। ऐसे में आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा। ऐसे में आपके लिए आज का दिन उन्नतिदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को को मेहनत का पूरा प्रतिफल मिलेगा। आपके आस-पास का वातावरण खुशनुमा रहेगा, परिवार के सदस्यों से आपको आज सहयोग प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में आज आपसी सामंजस्य भी बना रहेगा,कुछ कहासुनी भी होगी तो यह अल्पकालिक रहेगी।

 

सिंह राशि,कमाई में आज वृद्धि होगी

सिंह राशि के लोगों के लिए आज मंगलवार का दिन अपेक्षा से बढ़कर लाभ दिलाने वाला रहेगा और आपको आज कुछ ऐसा काम करने का अवसर प्राप्त होगा जो आपको पसंद होगा। आपका कोई संपत्ति संबंधी विवाद चल रहा है तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है। नौकरी करने वाले जातकों को आज कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में आपके आपसी सामंजस्य और प्रेम बना रहेगा। बिजनेस करने वाले जातकों की कमाई में आज वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में आपको आज सगे संबंधियों के प्रति व्यावहारिक बनना होगा।

कन्या राशि में लाभ का संयोग बनेगा

कन्या राशि के जातक आज उत्साहित रहेंगे और आर्थिक मामलों में सफलता भी पाएंगे। लेकिन पैसों के लेन-देन में आपको सतर्क रहना होगा। किसी को पैसा उधार देने से बचना होगा। बिजनेस करने वाले लोगों के लिए आज कारोबार में लाभ का संयोग बनेगा। आप अपने परिवार के सदस्यों की जरूरतों के लिए कुछ खरीदारी कर सकते हैं। आपको आज कला और रचनात्मक क्षमता का भी फायदा मिलेगा। लव लाइफ के मामले में भी आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। आपको दोस्तों से सहयोग मिलेगा।

 

तुला राशि,अनुभवी व्यक्ति से सलाह पाएंगे

तुला राशि के जातकों के लिए आज मंगलवार का दिन मंगलकारी रहेगा। लेकिन आपको आज सेहत के साथ ही साथ विरोधी और शत्रुओं से भी सतर्क रहना होगा। आप धार्मिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आप किसी अनुभवी व्यक्ति से मार्गदर्शन और सहयोग प्राप्त कर सकते हैं। अगर आपके बच्चों की पढ़ाई में कुछ दिक्कतें आ रही थीं तो आज समस्या का समाधान मिल सकता है। आपको आज मनपसंद भोजन भी मिलने वाला है। ससुराल पक्ष से आपको आज सहयोग प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशि, बिना मांगे सलाह देने से बचें

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। अगर आपका कोई सरकारी काम लंबे समय से रुका हुआ था तो वह आज पूरा हो सकता है। सेल्स मार्केटिंग से जुड़े लोगों को आज अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में अगर आपको किसी प्रकार का कोई वाद-विवाद चल रहा है तो वह भी आज सुलझ सकता है। आपको आज दोस्तों से भी सहयोग प्राप्त होगा। आज आपकी लंबे समय बाद किसी सगे संबंधी से मुलाकात भी हो सकती है। बिना मांगे किसी को सलाह देने से आपको बचना चाहिए।

 

धनु राशि, पहचान का दायरा बढ़ेगा, तारीफ पाएंगे

धनु राशि के जातक आज अपनी योजना को समय से पूरा कर पाएंगे। निवेश के काम में आपको आज सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में किसी अच्छे काम के लिए आपको तारीफ भी मिल सकती है। व्यापारी वर्ग को कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की खुशी हो सकती है। कारोबार में प्रतिद्वंद्वियों से आपको सतर्क भी रहना होगा। आप अपने किसी मित्र के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। आपको आज ससुराल पक्ष के संबंधियों की मदद भी करनी पड़ सकती है। अपने बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। कुछ नए लोगों से आपकी जान पहचान हो सकती है।

 

मकर राशि,कमाई होगी लेकिन अनचाहे खर्च भी होंगे

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आपको आज एक से अधिक स्रोतों से धन प्राप्त होने की खुशी होगी। आप अपने घर के रख-रखाव आदि पर भी पूरा ध्यान देंगे। आपको आज मन पसंद भोजन का भी आनंद मिलने वाला है। परिवार के सदस्यों की सलाह से आप कोई काम पूरा हो सकता है। यात्रा का भी संयोग बनेगा और शाम तक कुछ अनचाहे खर्च भी आपको करने होंगे। नौकरी में बदलाव के लिए प्रयास कर रहे हैं तो कामयाबी मिलेगी।

 

कुंभ राशि,बाहरी खान पान से परहेज रखना चाहिए

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज मंगलवार का दिन उलझन और चुनौती भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। आपके कुछ काम आज किन्हीं कारणों से अटक सकते हैं। वैसे आज दोपहर के बाद का समय आपके लिए कुछ अनुकूल रहेगा, नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति से आपको आज सहयोग भी मिल सकता है। आपको आज भाइयों से वाद विवाद में उलझने से बचना चाहिए। बाहरी खानपान से परहेज रखें।

 

मीन राशि

मीन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपको आज भूमि और प्रॉपर्टी से संबंधित मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा और आपकी कमाई भी आज बढेगी। सगे संबंधियों से आपकी नजदीकियां बढ़ेगी और कोई शुभ समाचार भी सुनने को मिल सकता है। पारिवारिक मामलों में आपको तालमेल बनाकर रखना चाहिए इससे आपको फायदा मिलेगा। यात्रा पर जा रहे हैं तो आपको आज सतर्कता से काम करना होगा। वाहन सावधानी से चलाएं। आपका कोई महत्वपूर्ण काम भी आज पूरा होगा। लव लाइफ में प्रेमी से सरप्राइज मिल सकता है।

 

TAGGED: Aaj ka Rashifal 27 May 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG Big News : जून में एकमुश्त मिलेगा तीन महीने का चावल, समय-सीमा 30 जून निर्धारित
Next Article CG Crime : पुरानी रंजिश को लेकर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

Latest News

CG News : कुल्हाड़ी मारकर पिता की हत्या, कोर्ट ने आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की सजा
कोरबा क्राइम छत्तीसगढ़ May 28, 2025
CG News : छत्तीसगढ़ के 10 जिलों में आयुष विभाग की अनूठी पहल, ग्रामीणों को मिल रही निःशुल्क औषधियाँ
छत्तीसगढ़ May 28, 2025
Video : मरीन ड्राइव पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: लड़की बोली तुम्हारी औकात क्या है?’ एक्स बॉय फ्रेंड ने तान दी पिस्टल, नया प्रेमी रह गया दंग
VIRAL VIDEO दिल्ली May 28, 2025
Rajim News : नशा मुक्ति के लिए राजिम नगर में निकाली गई जागरूकता रैली
राजिम May 28, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?