Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायगढ़ में की पत्रकार वार्ता, सुशासन तिहार को बताया जनसंपर्क का माध्यम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़रायगढ़

CG NEWS: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायगढ़ में की पत्रकार वार्ता, सुशासन तिहार को बताया जनसंपर्क का माध्यम

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/05/27 at 7:57 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

रायगढ़ । CG NEWS: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को रायगढ़ में पत्रकार वार्ता की। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित इस चर्चा के दौरान उन्होंने राज्य सरकार की योजनाओं और सुशासन तिहार की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने बताया कि सुशासन तिहार तीन चरणों में संचालित हो रहा है।

पहला चरण 8 से 11 अप्रैल, दूसरा 12 अप्रैल से 5 मई तक चला और तीसरा चरण 5 मई से प्रारंभ हो चुका है। इस अभियान के तहत मंत्री और अधिकारी लगातार जिलों का निरीक्षण कर रहे हैं। रायगढ़ मुख्यमंत्री का 26वां जिला दौरा था।उन्होंने कहा कि वह स्वयं हितग्राहियों से मिलकर योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन की जानकारी ले रहे हैं। उन्होंने महतारी वंदन योजना की सराहना करते हुए कहा कि इससे महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास निर्माण में तेजी आई है। जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल पहुंचाने का प्रयास जारी है। मुख्यमंत्री ने कनकबीरा निवासी महिला का उदाहरण देते हुए कहा कि योजनाओं का असर लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव ला रहा है। उन्होंने बताया कि सुशासन तिहार का उद्देश्य है शासन की योजनाओं को जनता तक पहुंचाकर फीडबैक लेना। उन्होंने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी पहले कहती थी कि झीरम घाटी कांड का सबूत उनके जेब में है पांच साल सरकार में रहने पर भी झीरम घाटी कांड पर कोई ठोस पहल नहीं की गई, जबकि भाजपा सरकार ने आते ही नक्सलवाद पर प्रभावी कार्रवाई शुरू की, जिससे अब यह समस्या अंतिम चरण में है। मुख्यमंत्री ने गर्मी के मौसम में किसानों से धान के स्थान पर मक्का जैसी फसलों की खेती करने की अपील की, जिससे जल संकट पर काबू पाया जा सके। युक्तियुक्तकरण के मुद्दे पर उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कदम बच्चों की शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के लिए उठाया गया है। शिक्षकों की नाराजगी के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्हें नाराजगी का कारण स्पष्ट करना चाहिए, ताकि समाधान निकाला जा सके। मुख्यमंत्री का यह दौरा जनसंपर्क और योजनाओं की समीक्षा की दिशा में अहम माना जा रहा है।

- Advertisement -
Ad image
TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, BIG NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, CG NEWS : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधि मंडल ने की मुलाकात, cg news in hindi, Latest News In CG, ग्रैंड न्यूज़, सुशासन तिहार को बताया जनसंपर्क का माध्यम
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : रेलवे में नौकरी लगाने के नाम से 17 लाख रुपए की ठगी, आरोपी गिरफ्तार  
Next Article CG NEWS : तिल्दा नेवरा – ग्राम पंचायत किरना में समाधान शिविर का आयोजन, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए मंत्री टंकराम वर्मा, 10 हजार 743 आवेदनों का निराकरण

Latest News

CG : लोकतंत्र सेनानी संघ व लोकतंत्र प्रहरी छत्तीसगढ़ के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक संपन्न
CG : लोकतंत्र सेनानी संघ व लोकतंत्र प्रहरी छत्तीसगढ़ के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक संपन्न
रायपुर June 13, 2025
CG NEWS : इलाज के बहाने 7 साल की बच्ची का अपहरण! तलाश में जुटी पुलिस 
CG NEWS : इलाज के बहाने 7 साल की बच्ची का अपहरण! तलाश में जुटी पुलिस 
छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 13, 2025
CG BREAKING : सारंगढ़-बिलाईगढ़ के शिक्षा अधिकारी एलपी पटेल निलंबित, नियमों के खिलाफ किया था काम 
CG BREAKING : सारंगढ़-बिलाईगढ़ शिक्षा अधिकारी एलपी पटेल निलंबित, नियमों के खिलाफ किया था काम 
छत्तीसगढ़ बिलाईगढ़ June 13, 2025
CG ACCIDENT : ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को रौंदा, तीन की मौके पर मौत 
CG ACCIDENT : ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को रौंदा, तीन की मौके पर मौत 
अंबिकापुर छत्तीसगढ़ June 13, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?