Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BIG NEWS: वट सावित्री के दिन ‘विषकन्या’ बनी पत्नी, तरबूज में जहर देकर पति की हत्या
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsक्राइमदेश

BIG NEWS: वट सावित्री के दिन ‘विषकन्या’ बनी पत्नी, तरबूज में जहर देकर पति की हत्या

Aarti Beniya
Last updated: 2025/05/28 at 12:24 PM
Aarti Beniya
Share
3 Min Read
BIG NEWS: वट सावित्री के दिन ‘विषकन्या’ बनी पत्नी, रबूज में जहर देकर पति की हत्या
BIG NEWS: वट सावित्री के दिन ‘विषकन्या’ बनी पत्नी, रबूज में जहर देकर पति की हत्या
SHARE

गया। BIG NEWS: बिहार के गया जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने न केवल पुलिस प्रशासन बल्कि आम लोगों को भी सन्न कर दिया है। जहां एक ओर देश भर में महिलाएं वट सावित्री पूजा कर अपने पति की लंबी उम्र की कामना कर रही थीं, वहीं दूसरी ओर गया की लखिया देवी ने अपने पति मंटू यादव को तरबूज में जहर देकर मौत के घाट उतार दिया।

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

 

- Advertisement -

यह मामला किसी थ्रिलर फिल्म की पटकथा जैसा लग सकता है, लेकिन हकीकत इससे कहीं ज्यादा खौफनाक है। पुलिस के अनुसार, मामूली घरेलू विवाद के बाद पत्नी ने पति को फोन कर घर बुलाया, प्यार से तरबूज खिलाया… लेकिन उसमें मौत घुली हुई थी।

- Advertisement -

 

 

पीड़ित मंटू यादव ने मरने से पहले खुद बताया कि “लखिया ने तरबूज में कुछ मिलाकर मुझे खिलाया है”। बेचैनी में तड़पते मंटू को अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

 

 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने कर दिया राज़फाश
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर दिए जाने की पुष्टि हुई है, जिसके बाद पुलिस ने पत्नी लखिया देवी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उसके माता-पिता को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस का मानना है कि यह हत्या पूर्वनियोजित थी, और इसमें अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं।

 

 

जहर, जलन और जनाजा—तीनों एक दिन!
जिस दिन महिलाएं व्रत रखकर अपने पतियों की सलामती की दुआ कर रही थीं, उसी दिन केशापी गांव में एक पति की अर्थी उठी… और जहर की तरबूजी कहानी ने इलाके को सन्न कर दिया।

 

समाज में उठे सवाल: क्या अब तरबूज भी भरोसे के लायक नहीं?
सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर जबरदस्त प्रतिक्रिया आ रही है। लोग हैरान हैं कि अब झगड़े की परिणति इतनी खतरनाक हो सकती है। कई लोग व्यंग्य में लिख रहे हैं – “अब तो पति समाज को तरबूज भी सोच-समझ कर खाना पड़ेगा!”

 

 

डोभी थाना पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। शुरुआती तौर पर यह हत्या घरेलू कलह का परिणाम मानी जा रही है, लेकिन इस तरबूज-कांड के पीछे क्या सचमुच सिर्फ झगड़ा था या कुछ और—इस पर पूरे जिले की निगाहें टिकी हैं।

TAGGED: Death injection, gaya, Gaya's Lakhia Devi killed Mantu Yadav, killed husband, Savitri day, रबूज में जहर देकर पति की हत्या, वट सावित्री के दिन ‘विषकन्या’ बनी पत्नी
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG : पत्नी की नाराजगी बनी हमले की वजह, खेत में छिपा बैठा था आरोपी पति लक्ष्मण खाण्डे...गिरफ्तार CG : पत्नी की नाराजगी बनी हमले की वजह, खेत में छिपा बैठा था आरोपी पति लक्ष्मण खाण्डे…गिरफ्तार
Next Article Raipur Breaking : राजधानी में बदमाशों के हौसले बुलंद...खड़ी बाइक को किया आग के हवाले Raipur Breaking : राजधानी में बदमाशों के हौसले बुलंद…खड़ी बाइक को किया आग के हवाले…

Latest News

CG NEWS: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अनिमेष कुजूर को दी बधाई, एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान
छत्तीसगढ़ May 31, 2025
CG NEWS: इंडस्ट्री ओवरलोड और ओवर ट्रांसपोर्टिंग के कारण प्रधानमंत्री सड़क हुआ जर्जर रायपुर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Grand News छत्तीसगढ़ May 31, 2025
CG NEWS : कर चोरी करने वाले व्यवसायियों के विरूद्ध स्टेट जीएसटी की बड़ी कार्यवाही
Grand News May 31, 2025
CG NEWS : लिस्टोमनिया बार में आबकारी विभाग की छापेमारी, 737 बोतल अवैध शराब जब्त,
Grand News छत्तीसगढ़ भिलाई May 31, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?