Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: RAIPUR NEWS : देवेंद्र नगर गुरुद्वारे में मनाया गया श्री गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी दिवस, ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने टेका मत्था, समाजसेवा के लिए किए गए सम्मानित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

RAIPUR NEWS : देवेंद्र नगर गुरुद्वारे में मनाया गया श्री गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी दिवस, ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने टेका मत्था, समाजसेवा के लिए किए गए सम्मानित

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/05/30 at 2:52 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

रायपुर। RAIPUR NEWS : आज 30 मई 2025 को, सिख धर्म के पांचवें गुरु, श्री गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी दिवस मनाया जा रहा है। यह दिन हर साल जेठ सुदी 4 को मनाया जाता है, जो सिख कैलेंडर के तीसरे महीने का 24वां दिन है। इस दिन को छबील दिवस के नाम से भी जाना जाता है। देवेंद्र नगर गुरुद्वारा में श्री गुरु अर्जन देव जी का शहादत दिवस बहुत ही श्रद्धा और भक्ति से मनाते हुए विशेष दीवान सजाया गया, जिसमें जत्थे ने शबद कीर्तन किया और संगत को निहाल किया। वहीं ठंडे शर्बत व प्रसाद वितरण किया गया। इसके साथ ही गुरूद्वारे में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर और ब्लड डोनेशन कैंप का भी आयोजन किया गया। गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर विशेष रूप से ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा शामिल हुए और मत्था टेककर प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस मौके पर रक्तदान करने वाले दान वीरों और स्वास्थ्य – रक्तदान शिविर के आयोजन के लिए चेयरमैन होरा और गुरुद्वारा कमेटी के सदस्यों का सम्मान किया गया। 

- Advertisement -

- Advertisement -

चेयरमैन होरा ने कहा कि गुरु परंपरा की महिमा अपार है और भारतीय सनातन संस्कृति में गुरु का स्थान अत्यंत पूज्य माना गया है। इसी गौरवशाली परंपरा में सिख धर्म के पंचम गुरु श्री गुरु अर्जुन देव जी का स्थान विशिष्ट है, जिन्होंने अपने जीवन और विचारों के माध्यम से संपूर्ण मानव जाति को सत्य, सेवा और समर्पण का मार्ग दिखाया। गुरु अर्जुन देव न केवल धार्मिक संत थे, बल्कि एक महान समाज सुधारक, कुशल संगठक और ज्ञान के अद्वितीय स्रोत भी थे। उन्होंने अपने विचारों और कार्यों से समाज में व्याप्त अनेक कुरीतियों को दूर करने का प्रयास किया और जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में मानवता की सर्वोच्चता को महत्व दिया। उनका शहीदी दिवस 30 मई को मनाया जा रहा है। गुरु अर्जुन देव का जीवन शांति, सेवा और ज्ञान के आदर्शों से ओतप्रोत था। राष्ट्र उनके शहीदी दिवस पर उन्हें नमन करता है। वहीं आज सम्मान पाना मेरे लिए गौरान्वित क्षण है, मेरे प्राण इस गुरूद्वारे में बसते है।

 

 

 

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, Latest News In Raipur, raipur breaking news, Raipur Latest News, RAIPUR NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG: नवागढ़ थाना प्रभारी पर लगे गंभीर आरोप,कार्यवाही की माँग को लेकर पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन
Next Article CG: गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल में निःशुल्क समर कैंप का आयोजन,अलग-अलग विधाओं में निखारा गया विद्यार्थियों की प्रतिभा

Latest News

Norway Chess 2025 : D Gukesh की धमाकेदार वापसी, मैग्नस कार्लसन ने गुस्से में पटकी टेबल!
Norway Chess 2025 : D Gukesh की धमाकेदार वापसी, मैग्नस कार्लसन ने गुस्से में पटकी टेबल!
खेल June 2, 2025
गरियाबंद के पास भीषण सड़क हादसा: बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में एक की मौत, दो गंभीर घायल
Grand News June 2, 2025
Sharmistha Panoli Arrested: 'ऑपरेशन सिंदूर' पर टिप्पणी कर जेल पहुंचीं इंस्टाग्राम स्टार, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
Sharmistha Panoli Arrested: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर टिप्पणी कर जेल पहुंचीं इंस्टाग्राम स्टार, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
Breaking News Grand News NATIONAL देश June 2, 2025
CG WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ के 4 संभागों में यलो अलर्ट, तेज हवाएं और बिजली गिरने की चेतावनी, बिलासपुर में बढ़ेगी गर्मी
CG WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ के 4 संभागों में यलो अलर्ट, तेज हवाएं और बिजली गिरने की चेतावनी, बिलासपुर में बढ़ेगी गर्मी
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 2, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?