Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS: यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए आरपीएफ, नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस का संयुक्त निरीक्षण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़रायगढ़

CG NEWS: यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए आरपीएफ, नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस का संयुक्त निरीक्षण

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/05/30 at 5:48 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

रायगढ़। CG NEWS: आरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट राजेश पी. अत्री, रायगढ़ नगर निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय और यातायात डीएसपी उत्तम प्रताप सिंह ने शहर की मालधक्का सड़क का निरीक्षण किया। यह दौरा माल धक्का पुलिया से लेकर रामनिवास टाकीज चौक तक किया गया। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य इस मार्ग पर लगने वाले जाम की समस्या का स्थायी समाधान तलाशना था।

- Advertisement -

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने रामनिवास टाकीज चौक से गांधी प्रतिमा चौक तक के रास्ते पर विशेष ध्यान दिया, जहां अक्सर भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। इस समस्या से निपटने के लिए एक वैकल्पिक मार्ग के उपयोग पर विचार किया गया है। बताया जा रहा है कि बड़पारा स्थित शराब दुकान के सामने वाला मार्ग चालू किया जाएगा, जिससे स्टेशन की ओर जाने वाले वाहन सीधे उस मार्ग का उपयोग कर सकें।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

इससे मुख्य मार्ग पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा और लोगों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। अभी इस योजना पर केवल प्रारंभिक विचार-विमर्श और स्थल निरीक्षण हुआ है। आरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट राजेश अत्री ने बताया कि नगर निगम आयुक्त द्वारा दी गई जानकारी और सुझावों को वे अपने उच्च अधिकारियों तक पहुंचाएंगे। अंतिम निर्णय उन्हीं के निर्देशों के अनुसार लिया जाएगा।

- Advertisement -

नगर निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय ने कहा कि आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक मार्ग खोले जाने की संभावना तलाशी जा रही है। इस पहल से न केवल ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार होगा, बल्कि बड़पारा शराब दुकान के आसपास अकसर होने वाली घटनाओं में भी कमी आएगी। यह संयुक्त निरीक्षण एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है, जिससे आने वाले समय में शहरवासियों को जाम और अव्यवस्थित यातायात से राहत मिल सकती है।

- Advertisement -
TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, BIG NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, cg news in hindi, CG NEWS: यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए आरपीएफ, Chhattisgarh, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, Latest News In CG, ग्रैंड न्यूज़, नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस का संयुक्त निरीक्षण
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : राम पंजवानी और राजेश सेतपाल चैम्बर ऑफ़ कामर्स के प्रदेश उपाध्याक्ष मनोनीत
Next Article CG NEWS : अवैध शराब, गांजा, सट्टा के खिलाफ ग्रामीणों ने निकाली जनाक्रोश रैली, कार्यवाही नहीं होने पर उग्र प्रदर्शन की दी चेतावनी

Latest News

CG BREAKING : भानुप्रतापपुर में बड़ा घोटाला, रेंजर पर 50 लाख की राशि आहरण का आरोप
CG BREAKING : भानुप्रतापपुर में बड़ा घोटाला, रेंजर पर 50 लाख की राशि आहरण का आरोप
कांकेर छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर June 2, 2025
GRAND NEWS : गुरु श्री अर्जन देव की शहीदी दिवस के अवसर पर दशमेश सेवा सोसाइटी द्वारा मीठे शरबत और चना का वितरण
छत्तीसगढ़ रायपुर June 2, 2025
Glenn maxwell retirement: ग्लेन मैक्सवेल ने ODI क्रिकेट से लिया सन्यास 
Glenn maxwell retirement: ग्लेन मैक्सवेल ने ODI क्रिकेट से लिया सन्यास 
Cricket खेल June 2, 2025
Chhattisgarh : राज्यपाल डेका ने पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले अग्रवाल के परिजनों को दी 2 लाख रूपये की सहायता राशि
Chhattisgarh : राज्यपाल डेका ने पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले अग्रवाल के परिजनों को दी 2 लाख रूपये की सहायता राशि
छत्तीसगढ़ रायपुर June 2, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?