Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: IPL 2025 MI vs GT: मुंबई ने एलिमिनेटर मैच में गुजरात को 20 रनों से हराया, नहीं चला गिल का बल्ला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Cricketखेल

IPL 2025 MI vs GT: मुंबई ने एलिमिनेटर मैच में गुजरात को 20 रनों से हराया, नहीं चला गिल का बल्ला

Jagesh Sahu
Last updated: 2025/05/31 at 9:11 AM
Jagesh Sahu
Share
2 Min Read
SHARE

IPL 2025 MI vs GT : मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर में गुजरात टाइटंस को 20 रनों से हरा दिया। गुजरात की टीम आईपीएल 2025 से बाहर हो गई है। अब मुंबई इंडियंस का मुकाबला क्वालीफायर-2 में पंजाब किंग्स से होगा। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 228 रन बनाए, जिसके जबाव में गुजरात की टीम सिर्फ 208 रन ही बना पाई।

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

साई सुदर्शन ने खेली 80 रनों की तूफानी पारी

- Advertisement -

गुजरात टाइटंस की शुरुआत बहुत ही खराब रही, जब शुभमन गिल पहले ही ओवर में आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद इसके बाद कुसल मेंडिस भी 20 रन बनाकर आउट हो गए। साई सुदर्शन डटे रहे और 49 गेंदों में 80 रनों की पारी खेली, जिसमें 10 चौके और एक छक्का शामिल रहा। शेरफेन रदरफोर्ड ने 15 गेंदों में 24 रन बनाए, जिसमें चार चौके लगाए।

- Advertisement -

 

गुजरात टाइटंस को आखिरी दो ओवर्स में जीतने के लिए 36 रनों की आवश्यकता थी, लेकिन टीम सिर्फ 15 रन बना पाई। राहुल तेवतिया ने 16 रन और शाहरुख खान ने 13 रन बनाए। मुंबई के लिए जसप्रीत बुमराह ने कमाल की गेंदबाजी की। उन्होंने चार ओवर में 27 रन देकर एक विकेट हासिल किए। वहीं ट्रेंट बोल्ट ने दो विकेट झटके।

 

रोहित शर्मा ने लगाया अर्धशतक

मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा (81 रन) और जॉनी बेयरस्टो (47 रन) ने दमदार बल्लेबाजी का नमूना पेश किया। इन प्लेयर्स ने पहले विकेट के लिए 84 रनों साझेदारी की और मुंबई को मजबूत शुरुआत दिलाई। सूर्यकुमार यादव ने 33 रनों की पारी खेली। अंत में हार्दिक पांड्या ने ताबड़तोड़ 9 गेंदों में 22 रनों की पारी खेली, जिसमें तीन छक्के शामिल रहे। इन प्लेयर्स की वजह से ही मुंबई की टीम 228 रनों का स्कोर बनाने में सफल हो पाई।

TAGGED: IPL 2025 MI vs GT, MI vs GT Live Score, राहुल तेवतिया, रोहित शर्मा, शुभ्मन गिल, साई सुदर्शन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Raipur : ABVP ने विगत वर्ष लगभग 60 लाख सदस्य बनाकर संगठनात्मक विस्तार का नया कीर्तिमान रचा
Next Article CG Breaking : लूट के मामले को मारपीट की धाराओं में किया दर्ज, SP ने ASI को किया निलंबित

Latest News

UPI ट्रांजैक्शनों में भारत ने बनाया नया रिकॉर्ड, मई 2025 के आंकड़े जानकर हो जाएंगे हैरान
देश June 3, 2025
Aaj Ka Rashifal 19 December 2024 : गुरुवार यानि आज बनने वाला शुभ वाशी योग, व्यापार, नौकरी और करियर में मिल सकता है लाभ, देखिये आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 3 June 2025 : इन राशि वालों को धन बढ़ोतरी के मिलेंगे अवसर, खर्चों को लेकर भी रहना होगा सावधान रहें, पढ़ें आज का राशिफल
राशिफल June 3, 2025
CG NEWS: ग्रीष्मकालीन तीरंदाजी प्रशिक्षण शिविर की हुई शुरुआत, डोम शेड निर्माण का हुआ भूमिपूजन
Grand News छत्तीसगढ़ June 2, 2025
CG NEWS: मुख्यमंत्री साय से केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान ने की सौजन्य मुलाकात
छत्तीसगढ़ June 2, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?