Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG BIG NEWS : प्रधानमंत्री और ऑपरेशन सिंदूर पर अभद्र टिप्पणी, भिलाई के कांग्रेस नेता बृजमोहन सिंह गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
BHILAIBreaking Newsछत्तीसगढ़दुर्ग

CG BIG NEWS : प्रधानमंत्री और ऑपरेशन सिंदूर पर अभद्र टिप्पणी, भिलाई के कांग्रेस नेता बृजमोहन सिंह गिरफ्तार

Aarti Beniya
Last updated: 2025/06/04 at 7:36 AM
Aarti Beniya
Share
3 Min Read
CG BIG NEWS : प्रधानमंत्री और ऑपरेशन सिंदूर पर अभद्र टिप्पणी, भिलाई के कांग्रेस नेता बृजमोहन सिंह गिरफ्तार
CG BIG NEWS : प्रधानमंत्री और ऑपरेशन सिंदूर पर अभद्र टिप्पणी, भिलाई के कांग्रेस नेता बृजमोहन सिंह गिरफ्तार
SHARE

CG BIG NEWS :  दुर्ग। ज़िलें से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बृजमोहन सिंह द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सोशल मीडिया में की गई, आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद मामला गरमा गया है। इसी बीच जैसे ही यह खबर फैली, वैशाली नगर थाना परिसर में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों के नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंच गए। एक तरफ भाजपा नेताओं ने दोषी पर सख्त कार्रवाई की मांग की, तो दूसरी तरफ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने पुलिस पर पक्षपातपूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाया। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर विवेचना कर रही है।

दरअसल भिलाई के वरिष्ठ कांग्रेस नेता बृजमोहन सिंह एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। इस बार उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हाल ही में चर्चा में रहे ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी की है। यह टिप्पणी देखते ही देखते वायरल हो गई, जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं और मोदी समर्थकों में जबरदस्त नाराजगी फैल गई। इस मामले में भाजपा नेता तुषार देवांगन ने वैशाली नगर थाना पहुंचकर बृजमोहन सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। भाजपा नेताओं ने मांग की कि ऐसे गंभीर और अशोभनीय बयान पर पुलिस कठोर से कठोर कार्रवाई करे।

- Advertisement -
Ad image

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बृजमोहन सिंह को हिरासत में ले लिया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के कार्यकर्ता थाने में मौजूद रहे। कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने पुलिस पर आरोप लगाया कि उन्हें कोई जानकारी नहीं दी जा रही है और पुलिस एकतरफा कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता को किस स्थान पर रखा गया है, इस बारे में भी पुलिस ने अभी तक स्पष्ट जानकारी नहीं दी है।

- Advertisement -

सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि सोशल मीडिया में बृजमोहन सिंह द्वारा प्रधानमंत्री को लेकर की गई आपत्तिजनक और अश्लील टिप्पणी की शिकायत तुषार देवांगन द्वारा दी गई थी। वैशाली नगर थाना पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296 और 353 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पूरा मामला अब राजनीतिक तूल पकड़ता जा रहा है और दोनों पार्टियों के बीच तनाव की स्थिति बन गई है।

- Advertisement -
TAGGED: BHILAI, BJP, BREAKING, CGBIGNEWS, cgnews, Chhattisgarh, DURG, GRANDNEWS, GRANDUPDATE, INC
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article 04 JUNE 2025 HOROSCOPE: जानिए किस राशि की चमकेगी किस्मत और किसे बरतनी होगी सावधानी 04 JUNE 2025 HOROSCOPE: जानिए किस राशि की चमकेगी किस्मत और किसे बरतनी होगी सावधानी
Next Article CG NEWS : डीजे पर गाना बजाने को लेकर बारात में बवाल, सुलह कराने पहुंचे युवक को पीटा, पत्थरबाजी में दो घायल, FIR दर्ज

Latest News

CG Crime: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार 
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: “संकल्प से सिद्ध” अभियान के तहत भाजपा बताएगी केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियाँ
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 7, 2025
CG NEWS: ग्राम राहटादाह में पिता की हत्या करने वाले पुत्र को धमधा पुलिस ने भेजा जेल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: रायगढ़ केवड़ा बाड़ी आश्रय स्थल उपेक्षा का शिकार, बस स्टैंड बना असमाजिक तत्वों का अड्डा
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?