Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BIG NEWS: छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ी पदोन्नति, 55 निरीक्षक बनेंगे DSP… जल्द जारी होगी सूची, सरकार ने बढ़ाई पदों की संख्या
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsछत्तीसगढ़रायपुर

BIG NEWS: छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ी पदोन्नति, 55 निरीक्षक बनेंगे DSP… जल्द जारी होगी सूची, सरकार ने बढ़ाई पदों की संख्या

Aarti Beniya
Last updated: 2025/06/04 at 9:24 AM
Aarti Beniya
Share
2 Min Read
BIG NEWS: छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ी पदोन्नति, 55 निरीक्षक बनेंगे DSP... जल्द जारी होगी सूची, सरकार ने बढ़ाई पदों की संख्या
BIG NEWS: छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ी पदोन्नति, 55 निरीक्षक बनेंगे DSP... जल्द जारी होगी सूची, सरकार ने बढ़ाई पदों की संख्या
SHARE

BIG NEWS: रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग से जुड़ी एक बड़ी और सुखद खबर सामने आई है। लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे 1999-2000 बैच के 55 निरीक्षकों को जल्द ही उप पुलिस अधीक्षक (DSP) के पद पर पदोन्नत किया जाएगा। यह पदोन्नति न केवल प्रशासनिक निर्णय है, बल्कि इन अधिकारियों की वर्षों की सेवा, समर्पण और अनुशासन का सम्मान भी है।

Contents
पदों की संख्या में हुई वृद्धिकुल 65 अधिकारियों को पदोन्नति

राज्य के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 25 वर्षों से पदोन्नति की राह देख रहे निरीक्षकों को अब इसका लाभ मिलेगा। सरकार की मंशा है कि सभी विभागों में समय पर पदोन्नति हो और पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से कर्मचारी वर्ग का मनोबल बनाए रखा जाए।

- Advertisement -
Ad image

पदों की संख्या में हुई वृद्धि

इस प्रक्रिया में सबसे बड़ी बाधा रिक्त पदों की संख्या थी, जो पहले सिर्फ 17 थी। इसे ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने डीएसपी के पदों की संख्यायेत्तर वृद्धि का निर्णय लिया। गृह विभाग ने इसका प्रस्ताव तैयार कर वित्त विभाग को भेजा था, जहां से स्वीकृति मिलते ही पदोन्नति की कार्रवाई शुरू कर दी गई।

- Advertisement -

कुल 65 अधिकारियों को पदोन्नति

इन 55 निरीक्षकों के अलावा, रक्षित निरीक्षक संवर्ग से 1 अधिकारी, विशेष शाखा (SB) से 1 निरीक्षक, आर्म्स शाखा से 1 निरीक्षक और कंपनी कमांडर पद पर कार्यरत 7 अधिकारियों को सहायक सेनानी के पद पर पदोन्नत किया गया है। इस प्रकार कुल 65 अधिकारियों को उनकी पात्रता और वरिष्ठता के आधार पर उच्च पदों पर पदोन्नति दी गई है।

- Advertisement -

यह निर्णय पुलिस विभाग की कार्यक्षमता, अनुशासन और प्रशासनिक ढांचे को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

TAGGED: CGBIGNEWS, CGBREAKING, cgnews, Chhattisgarh, GOODNEWS, GRANDNEWS, GRANDUPDATE, POLICE, VIJAYSHARA
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article TODAY'S WEATHER : छत्तीसगढ़ में मानसून की चाल धीमी, गर्मी का प्रकोप जारी, आज 23 जिलों में मौसम बदलने के आसार TODAY’S WEATHER : छत्तीसगढ़ में मानसून की चाल धीमी, गर्मी का प्रकोप जारी, आज 23 जिलों में मौसम बदलने के आसार
Next Article RAIPUR NEWS: टमाटर के दाम में 20 रुपए प्रति किलो की उछाल, बेमौसम बारिश ने बिगाड़ा सब्जी बाजार, कीमतें छूने लगीं आसमान RAIPUR NEWS: टमाटर के दाम में 20 रुपए प्रति किलो की उछाल, बेमौसम बारिश ने बिगाड़ा सब्जी बाजार, कीमतें छूने लगीं आसमान

Latest News

CG NEWS: जिले के सभी थानों में माह में दो बार थाना दिवस का आयोजन,आम लोगों की समस्याएं सुनकर समाधान किया जाएगा
Grand News छत्तीसगढ़ June 7, 2025
CG NEWS: जनदर्शन में विधायक रोहित साहू ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं, शिव मंदिर स्थल को यथावत रखने का दिया आश्वासन
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 7, 2025
CG NEWS: ट्रक ट्रेलर ड्राइवरों को मिलेगा 5 लाख रुपये का जीवन सुरक्षा बीमा सुरक्षा सर्टिफिकेट, 1000 से अधिक लाभार्थी होंगे शामिल… 
Grand News छत्तीसगढ़ भिलाई June 7, 2025
CG NEWS: पुलिस के हत्थे चढ़े अंतरराज्यीय डकैत गिरफ्तार
Grand News छत्तीसगढ़ राजनादगांव June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?