अयोध्या। Ram Mandir: अयोध्या में जहां राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा की रस्में चल रही हैं, वहीं राम मंदिर को भव्य और दिव्य रूप देने की तैयारियां भी जोरों पर हैं। असम के मूर्तिकार रंजीत मंडल राम कथा कुंज में सैकड़ों रामायण प्रसंगों को मूर्त रूप दे रहे हैं। ये कलाकृतियां मंदिर के कॉरिडोर में लगाई जाएंगी, जो राम कथा के हर दृश्य को जीवंत बना देंगी। फिलहाल सीमेंट से बनी इन मूर्तियों को बाद में ग्लास में पॉलिश कर सजाया जाएगा। खास बात ये है कि रंजीत मंडल अलग-अलग राज्यों की मिट्टी मिलाकर इन मूर्तियों को खास पहचान दे रहे हैं।