रवि विदानी, महासमुंद। Mahasamund : महासमुंद जिले के कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने प्रेस वार्ता लेकर बताया कि राज्य सरकार की मंशानुरूप युक्तियुक्तकरण से जिले में संचालित हो रहे 1957 स्कूलों को मर्ज कर 1948 कर दिया गया हैं। जिले के 7 सौ अतिशेष शिक्षकों को पूरे जिले के स्कूलों ने विभक्त कर दिया गया है जिससे जिले का कोई भी स्कूल एकल शिक्षक स्कूल नहीं है। सभी स्कूलों में मिनिमम 2 शिक्षक होंगे ही।
ये भी पढ़ें : Unique wedding : 70 साल के लिव-इन रिलेशनशिप के बाद 95 साल के दूल्हे और 90 साल की दुल्हन ने रचाई शादी, बेटे-पोते झूमे
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने प्रेसवार्ता में कहा कि, एक ही परिसर में स्थित विद्यालय को समाहित कर क्लस्टर मॉडल विकसित किया जा रहा है। युक्ति युक्तिकरण से लगभग 90 प्रतिशत बच्चों को तीन बार प्रवेश प्रक्रिया से मुक्ति मिलेगी और बच्चों की पढ़ाई और गुणवत्ता के साथ साथ पढ़ाई की निरंतरता भी बनी रहेगी।