Bangalore Stampede : बेंगलुरु भगदड़ में 11 मौत के मामले में कर्नाटक पुलिस ने RCB के मार्केटिंग हेडसमेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का मार्केंटिंग हेड निखिल सोसले मुंबई भागने की फिराक में था। पुलिस ने उसे बेंगलुरु एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया। निखिल के अलावा इवेंट मैनेजमेंट कंपनी डीएनए एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के सदस्य सुनील मैथ्यू, किरण और सुमंत को भी हिरासत में लिया गया है। सुनील उपाध्यक्ष के पद पर हैं और डीएनए के लिए आईपीएल कार्यक्रम संभालते हैं।
ये भी पढ़ें : Bengaluru Stampede : बेंगलुरु भगदड़ में 11 मौतें; मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देगी RCB
आपको बता दें कि, बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ आरसीबी के पहले आईपीएल जीतने के बाद जश्न के दौरान हुई थी। इसमें 11 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि कई लोग घायल हुए है।
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
Bangalore Stampede जश्न के दौरान भगदड़ होने से 11 लोगों की मौत के बाद भारतीय न्याय संहिता की कई धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई। एफआईआर में इरादतन हत्या भी शामिल है। एफआईआर के अनुसार, आरसीबी फ्रेंचाइजी ने सक्षम प्राधिकारी से अनुमति नहीं लेने के बावजूद सोशल मीडिया पर कार्यक्रम की घोषणा कर लोगों को आमंत्रित किया। गुरुवार को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने आरसीबी टीम, डीएनए एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड और कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) के प्रतिनिधियों की गिरफ्तारी का आदेश दिया था।
कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के दो अधिकारी गिरफ्तार
कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के दो अधिकारी, सचिव शंकर और कोषाध्यक्ष जयराम फरार हैं। गुरुवार को सीएम सिद्धारमैया ने बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर बी दयानंद और कई अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया था और सीमांत कुमार सिंह को नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है।