Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ में थमा मानसून, तापमान में 4 डिग्री तक की वृद्धि, अगले 24 घंटों में कई जिलों में थंडर स्टॉर्म का यलो अलर्ट 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़रायपुर

CG WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ में थमा मानसून, तापमान में 4 डिग्री तक की वृद्धि, अगले 24 घंटों में कई जिलों में थंडर स्टॉर्म का यलो अलर्ट 

Aarti Beniya
Last updated: 2025/06/07 at 10:03 AM
Aarti Beniya
Share
3 Min Read
CG WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ में थमा मानसून, तापमान में 4 डिग्री तक की वृद्धि, अगले 24 घंटों में कई जिलों में थंडर स्टॉर्म का यलो अलर्ट 
CG WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ में थमा मानसून, तापमान में 4 डिग्री तक की वृद्धि, अगले 24 घंटों में कई जिलों में थंडर स्टॉर्म का यलो अलर्ट 
SHARE

CG WEATHER UPDATE:  रायपुर। प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। बीते कुछ दिनों से छत्तीसगढ़ में मानसूनी गतिविधियां रुक गई हैं, जिससे तापमान में तेजी से वृद्धि हो रही है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 4 डिग्री तक ऊपर पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून की रफ्तार थम गई है और वह नारायणपुर व कोंडागांव से आगे नहीं बढ़ पाया है। ऐसे में रायपुर और उत्तर छत्तीसगढ़ के हिस्सों में अब तक मानसून की एंट्री नहीं हो पाई है।

बीते 6 दिनों में बारिश की रफ्तार धीमी पड़ी है। सोमवार को केवल तीन जगहों पर और मंगलवार को महज एक जगह पर 10 मिमी बारिश दर्ज की गई। राजधानी में बुधवार को हल्के बादल तो छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा।

- Advertisement -
Ad image

23 जिलों में यलो अलर्ट, तेज हवा चलने की चेतावनी
मौसम विभाग ने सूरजपुर, सरगुजा, बस्तर समेत प्रदेश के 23 से अधिक जिलों में अगले 24 घंटों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के आसार भी हैं। कोरबा को छोड़कर अन्य जिलों में बारिश लगभग थमी हुई है।

- Advertisement -

रायपुर में सबसे ज्यादा तापमान
पिछले 24 घंटों में राजधानी रायपुर का तापमान 38 डिग्री दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे अधिक रहा। वहीं, कोरबा में न्यूनतम 10 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो इकलौती राहतभरी बारिश थी।

- Advertisement -

क्या कहता है मौसम विभाग?
मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में सिनॉप्टिक सिस्टम में बदलाव के कारण मानसून की गति धीमी हो गई है। हालांकि अनुमान जताया गया है कि आगामी सप्ताह से मानसूनी गतिविधियां दोबारा तेज हो सकती हैं। तब तक के लिए लोगों को गर्मी और उमस से राहत की ज्यादा उम्मीद नहीं है।

ग्रामीण क्षेत्रों में थोड़ी राहत
हालांकि ग्रामीण इलाकों में आंशिक बादल और हल्की हवा के चलते तापमान में थोड़ी गिरावट देखी गई है, जिससे वहां के लोगों को मामूली राहत मिली है। लेकिन शहरी क्षेत्रों, खासकर रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में गर्मी और उमस अब भी परेशान कर रही है।

TAGGED: #newsupdate, BREAKING, CGBIGNEWS, cgnews, cgweatherupdate, Chhattisgarh, gradnnews, granupdate
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS: शिक्षा न्याय को लेकर कांग्रेस का हमला, शिव डहरिया ने स्कूल बंद करने को बताया साजिश, प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी CG NEWS: शिक्षा न्याय को लेकर कांग्रेस का हमला, शिव डहरिया ने स्कूल बंद करने को बताया साजिश, प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी
Next Article EID AL ADHA: रायपुर समेत देशभर के ईदगाह में हजारों लोगों ने अदा की ईद-उल-अजहा की नमाज, मुल्क की सलामती और अमन-चैन की मांगी दुआएं EID AL ADHA: रायपुर समेत देशभर के ईदगाह में हजारों लोगों ने अदा की ईद-उल-अजहा की नमाज, मुल्क की सलामती और अमन-चैन की मांगी दुआएं

Latest News

CG NEWS: मुख्यमंत्री ने आईआईएम रायपुर परिसर में किया सुशासन वाटिका का शुभारंभ
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 8, 2025
CG NEWS: थाना परिसर में भाजपा नेत्री ने किसान को पीटा, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल 
Grand News VIRAL VIDEO कोरबा छत्तीसगढ़ June 8, 2025
CG NEWS : आवारा कुत्ते के काटने से युवक की मौत
Grand News June 8, 2025
CG NEWS: नशे की लत और शौक पूरा करने के लिए दुकान को बनाया निशाना, गणेश मोबाइल शॉप में हुई चोरी का पर्दाफाश, 2 नाबालिग समेत 5 आरोपी गिरफ्तार।
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 8, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?