बिलासपुर। CG : नगर निगम लगातार अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चला रही है और अवैध निर्माण पर बुलडोजर की कारवाई करते हुए उन्हें ध्वस्त कर रही रही है इसी कड़ी में निगम ने शनिवार को सकरी क्षेत्र में हुए अवैध निर्माण के खिलाफ नगर निगम ने बुलडोजर की कारवाई की है आपको बता दे कि वार्ड क्रमांक 01 में पिछले काफी समय से नगर निगम को अवैध निर्माण की शिकायत निगम को मिल रही थी जिसके बाद नगर निगम के द्वारा इन्हें नोटिस भी जारी किया था।
लेकिन अवैध निर्माणकर्ताओं द्वारा तय समय सीमा पर वैध प्रमाण पत्र पेश नहीं किया गया इसके बाद नगर निगम के द्वारा शनिवार को यह कार्रवाई की है हालांकि जब नगर निगम अमला यहां अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान छेड़ने पहुंचा तो अवैध निर्माण कर्ताओं के साथ नगर निगम के अधिकारियों की बहस भी हुई लेकिन शासकीय काम होने की वजह से नगर निगम ने अपना अभियान जारी रखा और अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया और लगभग 20 से 25 अवैध निर्माण को धराशाई किए नगर निगम द्वारा पिछले कुछ महीनो से लगातार अवैध निर्माण को लेकर अभियान चलाते हुए लोगों को नियम के साथ निर्माण करने की समझाइस भी दी जा रही है.