Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: FRAUD : एसडीएम के साथ काम करने का… महिला ने दिया झांसा… कहा, 13 हजार में लगवा देगी नौकरी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand NewsNATIONALक्राइम

FRAUD : एसडीएम के साथ काम करने का… महिला ने दिया झांसा… कहा, 13 हजार में लगवा देगी नौकरी

Desk
Last updated: 2020/11/26 at 12:16 PM
Desk
Share
3 Min Read
SHARE

दिल्ली पुलिस ने लॉकडाउन में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों को ठगने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है। ये महिला नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से 13-13 हजार रुपये अपने अकाउंट में लेती थी।

पुलिस के मुताबिक मदनपुर खादर के रहने वाले विजय नाम के एक शख्स ने सरिता विहार पुलिस थाने में शिकायत दी कि एक महिला ने उनके साथ नौकरी देने के नाम पर ठगी की है। पीड़ित ने पुलिस को जो शिकायत दी उसके मुताबिक वो कुछ दिन पहले मदनपुर खादर की ही रहने वाली एक महिला विशाखा से मिला था। विजय ने पुलिस को बताया कि उसे महिला ने झांसा दिया कि दिल्ली सरकार ने उसे लोगों को भर्ती करने की जिम्मेदारी है और वो एसडीएम के अंदर काम करती है।

- Advertisement -
Ad image

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि विशाखा ने तुरंत उसे अपना आई कार्ड दिखाया, साथ में नई भर्ती के लिए जो पत्र जारी किया गया था वो भी दिखाया। विजय विशाखा की बातों में आ गया। महिला ने कहा की वो न सिर्फ विजय की बल्कि उसके परिवार के और किसी भी शख्स की नौकरी लगा सकती है। इसके लिए महिला ने कहा कि वो अपना आधार कार्ड, अपने तमाम सर्टिफिकेट, बैंक अकाउंट डिटेल और 13 हजार रुपये ऑनलाइन उसके खाते में जमा कर दे। भरोसा जीतने के लिए महिला ने यह भी कहा कि वो फिलहाल जहां भी नौकरी कर रहा है वहां से इस्तीफा दे दे।

- Advertisement -

कुछ दिनों में महिला ने उसे और उसके जैसे कई युवकों को आई कार्ड दे दिया। इस दौरान किसी को होम गॉर्ड, किसी को डाटा एंट्री ऑपरेटर तो किसी को अस्सिटेंट मैनेजर की नौकरी पक्की होने की बात कही गई। हालांकि जब तनख्वाह की बात आई तो महिला कन्नी काटने लगी। इसके बाद विजय ने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने अब तक कुल 11 जाली आई कार्ड इस महिला से जब्त किए हैं।

- Advertisement -

पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है, और जांच कर रही है कि इस मामले में कोई दूसरा शख्स तो शामिल नहीं है। पुलिस के मुताबिक 48 साल की आरोपी महिला ने नोएडा से ह्यूमन रिसोर्स में एमबीए किया है और कुछ कंपनी में काम भी कर चुकी है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article SUCCESS : मुठभेड़ में मारा गया एक और… एक लाख का इनामी नक्सली… एसपी ने की पुष्टि
Next Article BREAKING : अब रात 11.30 बजे तक खुली रहेंगी शराब दुकानें… सार्वजनिक स्थाना पर थूका तो… कटेगा 1000 का चालान
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

इसदिन छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे गृहमंत्री Amit Shah, नक्सल ऑपरेशन में शामिल जवानों से करेंगे मुलाकात
इसदिन छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे गृहमंत्री Amit Shah, नक्सल ऑपरेशन में शामिल जवानों से करेंगे मुलाकात
छत्तीसगढ़ June 8, 2025
Unheard stories of Hitler: दुनिया के सबसे बड़े तानाशाह हिटलर के बारे में कुछ दिलचस्प और रोचक अनसुनी कहानियां
Exclusive Grand News अंतराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी मनोरंजन June 8, 2025
Jagdalpur : एक पेड़ मां के नाम; विधायक किरण सिंह देव ने महारानी अस्पताल के शासकीय नर्सिंग कॉलेज परिसर और प्रताप देव वार्ड में किया पौधारोपण
Jagdalpur : एक पेड़ मां के नाम; विधायक किरण सिंह देव ने महारानी अस्पताल के शासकीय नर्सिंग कॉलेज परिसर और प्रताप देव वार्ड में किया पौधारोपण
जगदलपुर June 8, 2025
CG NEWS: “मोर गांव, मोर पानी” अभियान से जागा जल संरक्षण का संकल्प गांव का पानी गांव में रोकने की ली शपथ, जन-जागरूकता का व्यापक अभियान शुरू
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 8, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?