रायपुर। GRAND NEWS : दशमेश सेवा सोसाइटी द्वारा मेकाहारा अस्पताल परिसर में हर रविवार को जरूरतमंदों के लिए लंगर सेवा लगातार 14 सालों से चल रही है। हर हफ्ते सैकड़ों-हजारों लोग इस सेवा का लाभ उठा रहे हैं, और यह समाजसेवा की मिसाल बन चुकी है। वहीं आज 8 जून को भी भव्य लंगर का आयोजन किया गया, जिसमे हजारों की संख्या में लोगों ने लंगर का लाभ उठाया। इस दौरान अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, हेमू कल्याणी वार्ड की पार्षद कृतिका जैन, सोसाइटी के संयोजक प्रितपाल सिंह होरा, परमिंदर सिंह भाटिया, हरमीत कौर, MIC मेंबर अवतार सिंह बागल, लवली अरोरा समेत अन्य पदाधिकारी और कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
संयोजन प्रितपाल सिंह होरा ने कहा कि जरूरतमंदों के लिए बीते 14 साल से यह सेवा की जा रही है, इसमें सैकड़ों की संख्या में लोग पेट भरते है। इस सेवा में सभी धर्म के लोग अपना सहयोग देते है।
अमरजीत सिंह छाबड़ा ने कहा कि यह निस्वार्थ सेवा समाज में सकारात्मक बदलाव लाती है और दूसरों के लिए भी प्रेरणा बन जाती है। इस सेवा से न सिर्फ लोगों का पेट भरता है, बल्कि समाज में भाईचारा और मानवता का संदेश भी देता है।
पार्षद कृतिका जैन ने कहा कि अस्पताल में भूखे और जरूरतमंद लोगों के लिए लंगर, एक सराहनीय कार्य है जो लोगों को भोजन उपलब्ध कराकर उनकी मदद करता है। यह लंगर उन लोगों के लिए एक वरदान है जो अस्पताल में भर्ती हैं या उनके परिजन हैं जो अस्पताल में भोजन की तलाश में हैं।
