Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS: अवैध गांजा सप्लाई मामले में गरियाबंद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल.
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

CG NEWS: अवैध गांजा सप्लाई मामले में गरियाबंद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल.

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/06/08 at 6:54 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE
गरियाबंद। CG NEWS: अवैध गांजा तस्करी के मामलों में गरियाबंद पुलिस द्वारा की जा रही इंड-टू-इंड कार्यवाही अब रंग लाने लगी है। पुराने मामलों में फरार चल रहे दो आरोपियों को गरियाबंद पुलिस व साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर नकेल कसने हेतु थाना प्रभारियों को सप्लायर तक पहुँचने और पूरे नेटवर्क को तोड़ने के निर्देश दिए गए थे। इसी कड़ी में थाना सिटी कोतवाली गरियाबंद एवं थाना गरियाबंद की संयुक्त कार्यवाही सामने आई है।
पहला मामला:
दिनांक 07 जनवरी 2025 को थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र में NDPS एक्ट की धारा 20(B)(ii)(C) के तहत दर्ज प्रकरण क्रमांक 03/2025 में आरोपी जगदीश भाटिया को 83.300 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक पिकअप वाहन में पकड़ा गया था। इस मामले में सप्लायर की तलाश जारी थी।
गंभीर साइबर ट्रेसिंग व तकनीकी विश्लेषण के बाद ओडिशा राज्य के भुयना दिगल पिता नानीगा दिगल (उम्र 40 वर्ष), निवासी कारेकम्बा, थाना फिरला, जिला कंधमाल को चिन्हित कर गरियाबंद पुलिस ने उसे साक्षीगण की उपस्थिति में गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
दूसरा मामला:
दिनांक 18 मार्च 2025 को थाना गरियाबंद में अपराध क्रमांक 36/2025 NDPS एक्ट की धारा 20(B)(ii)(C) के तहत चार आरोपियों—निक्कू कुमार, शंकर पांडे, विशाल कुमार, एवं मुनीश कुमार—को 30.385 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया था। जांच के दौरान फरार चल रहे पांचवें आरोपी की तलाश जारी थी।
साइबर सेल की मदद से पुलिस ने ओडिशा राज्य के प्रकाश खिल्लो पिता गुरु खिल्लो (उम्र 22 वर्ष), निवासी ग्राम दुरला टिकरापारा, थाना नंदपुर, जिला कोरापुट को 2 जून को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस की सक्रियता और साइबर टीम की भूमिका सराहनीय
इस पूरी कार्रवाई में गरियाबंद थाना स्टाफ के साथ-साथ साइबर सेल की विशेष भूमिका रही। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर लगातार कार्रवाई जारी है।
गिरफ्तार आरोपी –
1.भुयना दिगल पिता नानीगा दिगल (उम्र 40), निवासी – कारेकम्बा, थाना फिरला, जिला कंधमाल, ओडिशा
2.प्रकाश खिल्लो पिता गुरु खिल्लो (उम्र 22), निवासी – दुरला टिकरापारा, थाना नंदपुर, जिला कोरापुट, ओडिशा
गरियाबंद पुलिस की यह कार्रवाई NDPS एक्ट के तहत अपराधियों के विरुद्ध की जा रही सख्त मुहिम का हिस्सा है, जो आगे भी जारी रहेगी।
TAGGED: cg news, CG NEWS: Gariaband police took major action in the case of illegal ganja supply, CG NEWS: अवैध गांजा सप्लाई के मामले में गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्यवाही, CG NEWS: अवैध गांजा सप्लाई मामले में गरियाबंद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, two absconding accused were arrested and sent to jail., गरियाबंद, दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल., दो फरार आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : पति ने तवे से मारकर की पत्नी की हत्या, बच्ची की छठ्ठी मनाने को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार 
Next Article CG NEWS: राष्ट्रीय कथावाचक युवराज पाण्डेय के स्वागत में निकली भव्य बाइक रैली, रथयात्रा की हुई तैयारी

Latest News

Chhattisgarh : युक्तियुक्तकरण से शिक्षा व्यवस्था में आया बड़ा सुधार, 39 विद्यालयों को मिले विषय विशेषज्ञ शिक्षक
Chhattisgarh : युक्तियुक्तकरण से शिक्षा व्यवस्था में आया बड़ा सुधार, 39 विद्यालयों को मिले विषय विशेषज्ञ शिक्षक
छत्तीसगढ़ July 1, 2025
Akhilesh Yadav's Birthday : CM योगी ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को दी जन्मदिन की बधाई 
Akhilesh Yadav’s Birthday : CM योगी ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को दी जन्मदिन की बधाई 
उत्तरप्रदेश July 1, 2025
Uttar Pradesh: अखिलेश यादव के 52वें जन्मदिन पर CM योगी ने दी शुभकामनाएं, सपा ने चलाया पौधरोपण अभियान
Grand News देश July 1, 2025
CG NEWS: देवभोग नगर पंचायत में भ्रष्टाचार का खेल! 15 लाख की खरीदी में गड़बड़ी, जेम पोर्टल पर उठे सवाल
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ July 1, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?