Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : मुख्यमंत्री साय ने शहीद एएसपी आकाश राव गिरपुंजे को दी श्रद्धांजलि : पार्थिव शरीर को कंधा देकर दी अंतिम विदाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

CG NEWS : मुख्यमंत्री साय ने शहीद एएसपी आकाश राव गिरपुंजे को दी श्रद्धांजलि : पार्थिव शरीर को कंधा देकर दी अंतिम विदाई

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/06/10 at 1:22 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

 

रायपुर। CG NEWS : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज सुकमा जिले के कोंटा में नक्सलियों द्वारा किए गए कायरतापूर्ण आईईडी विस्फोट में शहीद हुए एएसपी आकाश राव गिरपुंजे को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें अंतिम विदाई दी। मुख्यमंत्री साय ने माना स्थित चौथी वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल परिसर पहुंचकर शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा शहीद के पार्थिव शरीर को कंधा देकर सम्मानपूर्वक विदाई दी।

- Advertisement -
Ad image

- Advertisement -

मुख्यमंत्री साय ने शहीद गिरपुंजे के शोक-संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएँ प्रकट कीं और उन्हें इस कठिन समय में ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद एएसपी आकाश राव गिरपुंजे ने अपने कर्तव्य के प्रति अदम्य साहस, निष्ठा और समर्पण का परिचय देते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया है। हमें उन पर गर्व है। सरकार इस दुःख की घड़ी में उनके परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि लगातार हो रही सुरक्षाबलों की सफल कार्रवाइयों से नक्सली बौखलाए हुए हैं। छत्तीसगढ़ सरकार इस चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि शहीद गिरपुंजे की वीरता और देशभक्ति को सदैव याद रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री के साथ इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, वन मंत्री केदार कश्यप, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक पुरन्दर मिश्रा, अपर मुख्य सचिव गृह विभाग मनोज कुमार पिंगुआ, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, शहीद के परिजन, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे।

TAGGED: #छत्तीसगढ़, Cg Latest News, cg news, cg news in hindi, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In CG
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : आनोखे अंदाज में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, लगाने की जगह की गई कटाई 
Next Article Audi A4 Signature Edition : भारत में लॉन्च हुई ऑडी ए4 सिग्नेचर एडिशन, जानें कीमत से लेकर सभी खास फीचर्स 

Latest News

Top 5 future electric bikes: “2025 में आएंगी भारत की टॉप‑5 फ्यूचर इलेक्ट्रिक बाइक्स — रफ्तार, रेंज और टेक्नोलॉजी का धमाल”
Business Exclusive Featured Grand News Racing Technology VIRAL VIDEO छत्तीसगढ़ टेक्नोलॉजी June 12, 2025
Ahmedabad Plane Crash: 240 यात्रियों की मौत की पुष्टि, 2 जिंदा बचे, टाटा समूह ने मृतकों के परिजनों को 1 – 1 करोड़ देने का किया ऐलान 
Grand News June 12, 2025
CG News : राज्य खेल अलंकरण पुरस्कार के लिए इस तारीख से पहले करें आवेदन 
Grand News June 12, 2025
CG BREAKING :
CG NEWS : एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना सलाहकार मंडल में अध्यक्ष पद पर मनोनित हुए जनप्रतिनिधि, सांसद, विधायक और पंचायतों के अध्यक्ष सलाहकार मंडल में शामिल
Grand News June 12, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?