Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG : पामगढ़ में युक्तियुक्तकरण के खिलाफ गरजा विपक्ष: कांग्रेस नेताओं ने बीईओ कार्यालय का किया घेराव, बेरिकेड तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

CG : पामगढ़ में युक्तियुक्तकरण के खिलाफ गरजा विपक्ष: कांग्रेस नेताओं ने बीईओ कार्यालय का किया घेराव, बेरिकेड तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश

Aarti Beniya
Last updated: 2025/06/10 at 4:50 PM
Aarti Beniya
Share
2 Min Read
CG : पामगढ़ में युक्तियुक्तकरण के खिलाफ गरजा विपक्ष: कांग्रेस नेताओं ने बीईओ कार्यालय का किया घेराव, बेरिकेड तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश
CG : पामगढ़ में युक्तियुक्तकरण के खिलाफ गरजा विपक्ष: कांग्रेस नेताओं ने बीईओ कार्यालय का किया घेराव, बेरिकेड तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश
SHARE

भरत सिंह चौहान। जांजगीर चांम्पा। CG : छत्तीसगढ़ सरकार के युक्तियुक्तकरण फैसले को लेकर विरोध तेज होता जा रहा है। जांजगीर-चाम्पा जिले के पामगढ़ में कांग्रेस नेताओं ने बीईओ कार्यालय का घेराव करते हुए सरकार पर रोजगार और शिक्षा विरोधी नीति अपनाने का आरोप लगाया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बेरिकेड तोड़ने की कोशिश की, जिससे पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हल्की धक्का-मुक्की भी हुई।

पामगढ़ स्थित विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाहर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। युक्तियुक्तकरण को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि यह कदम पूरी तरह से नियम विरुद्ध और जनविरोधी है। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश में 45,000 से अधिक शिक्षकों के पद खत्म हो जाएंगे और करीब 10,000 से अधिक स्कूल सीधे तौर पर बंद हो जाएंगे।

- Advertisement -
Ad image

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार, पूर्ववर्ती रमन सरकार की राह पर चलते हुए प्रदेश की सरकारी शिक्षा व्यवस्था को कमजोर करने का षड्यंत्र रच रही है। प्रदर्शनकारियों ने यह भी याद दिलाया कि रमन सरकार के कार्यकाल में भी 3,300 से ज्यादा स्कूलों को बंद किया गया था, जिससे 12,000 शिक्षकों के पद समाप्त हुए थे।

- Advertisement -

पामगढ़ बीईओ कार्यालय के घेराव को देखते हुए प्रशासन ने पहले से ही बेरिकेड्स लगाकर सुरक्षा इंतजाम किए थे। लेकिन कांग्रेस नेताओं की रैली जैसे ही कार्यालय के पास पहुंची, कार्यकर्ताओं ने बेरिकेड्स तोड़कर अंदर जाने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हल्की झड़प भी देखने को मिली। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और युक्तियुक्तकरण वापस लेने की मांग की।

- Advertisement -

सरकारी स्कूलों के बंद होने और शिक्षकों के पदों में कटौती जैसे आरोपों को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है।

TAGGED: cg, cg news, पामगढ़ में युक्तियुक्तकरण के खिलाफ गरजा विपक्ष: कांग्रेस नेताओं ने बीईओ कार्यालय का किया घेराव, बेरिकेड तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article “High Court Peon Recruitment 2025: “सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका! High Court में चपरासी पदों पर भर्ती, 10वीं पास जानें आवेदन प्रक्रिया”
Next Article CG NEWS: रायपुर उत्तर के पूर्व विधायक जुनेजा ने मनाया कुष्ठ बस्ती में सादगी से जन्मदिन

Latest News

बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति व उद्योगपति संजय कपूर का निधन
Grand News June 13, 2025
Breaking News: छत्तीसगढ़ तक पहुंची झारखंड शराब घोटाले की आंच — उद्योगपति सिद्धार्थ सिंघानिया के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 12, 2025
CG NEWS: कोरबावासियों को मिलेगा कन्वेन्शन सेंटर का लाभ: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 12, 2025
CG NEWS: पत्रकारों से हुई बदसलूकी के बाद सब्रा सिंह तोमर गिरफ्तार — पुलिस का तोमर परिवार पर दूसरा धक्का
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 12, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?