Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS: बाबा साहेब की प्रतिमा की सफाई कर महिला कांग्रेस ने जताया विरोध, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़रायगढ़

CG NEWS: बाबा साहेब की प्रतिमा की सफाई कर महिला कांग्रेस ने जताया विरोध, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/06/10 at 3:36 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

रायगढ़। CG NEWS: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार मंगलवार को रायगढ़ जिला महिला कांग्रेस इकाई ने अंबेडकर चौक स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा और आसपास में स्वच्छता अभियान चलाया और प्रतिमा की विधिवत सफाई की। इस दौरान महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम की अगुवाई कर रही महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर भारत के संविधान निर्माता और समाज सुधारक थे, जिनका योगदान राष्ट्र के निर्माण में अतुलनीय है।

- Advertisement -
Ad image

ऐसे महापुरुष की प्रतिमा के साथ हाल ही में हुई अपमानजनक हरकत अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने कहा कि यह न केवल बाबा साहेब के प्रति अनादर है, बल्कि संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला है। महिला कांग्रेस ने इस मौके पर जोरदार नारेबाजी की संविधान निर्माता अमर रहें, बाबा साहेब को न्याय दो और अपमान करने वालों को सजा दो जैसे नारों से वातावरण गूंज उठा।

- Advertisement -

संगठन ने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन से मांग की है कि प्रतिमा को अपवित्र करने की इस घटना में लिप्त आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए। महिला कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन को बाध्य होकर उग्र आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।

- Advertisement -

जिलाध्यक्ष रानी चौहान ने यह भी कहा कि बाबा साहेब की प्रतिमा न केवल दलित समुदाय बल्कि पूरे राष्ट्र की अस्मिता का प्रतीक है। इसके सम्मान की रक्षा हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि इस तरह की घटनाओं के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाएं। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक और कांग्रेस समर्थक उपस्थित रहे।

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, CG BREAKING NEWS, cg news, cg news in hindi, CG NEWS: Mahila Congress expressed protest by cleaning the statue of Baba Saheb, CG NEWS: बाबा साहेब की प्रतिमा की सफाई कर महिला कांग्रेस ने जताया विरोध, demanded arrest of the accused., GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, Raipur Latest News, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CRIME NEWS : पति ने नई नवेली पत्नी को धक्के मारकर घर से निकाला, हाइट बनी वजह ! 
Next Article Ratan Tata Wil: कौन है रतन टाटा की ₹3,800 करोड़ की वसीयत का असली वारिस? जानिए पूरी कहानी

Latest News

RAIPUR NEWS : झूलेलाल भगवान की महाआरती सिंधी काउंसिल टीम ने की झूलेलाल देवता की पूजा अर्चना
Grand News June 26, 2025
RAIPUR NEWS : राजधानी में दो दिवसीय रीजॉय पॉप-अप एग्ज़िबिशन,प्रदेशभर से पहुंच रहे डिजाइनर
Grand News June 26, 2025
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे को दी श्रद्धांजलि, शोक-संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की
Grand News June 26, 2025
Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: TI, SI, ASI से लेकर कांस्टेबल तक तबादले, देखें पूरी सूची
Grand News छत्तीसगढ़ June 26, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?