Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: HEINOUS CRIME : घर में डायन होने का लगाया आरोप… सगी चाची ने परिवार का करवा दिया अंत…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand NewsMURDERNATIONALक्राइम

HEINOUS CRIME : घर में डायन होने का लगाया आरोप… सगी चाची ने परिवार का करवा दिया अंत…

Desk
Last updated: 2020/11/26 at 4:58 PM
Desk
Share
3 Min Read
SHARE

घर और जमीन हड़पने के लिए चाची ने डायन बताकर परिवार में षडयंत्र रचा और पूरे परिवार को मार डाला। वारदात के 4 महीने बाद 5 शव जंगल में मिले, तब जाकर इस घटना का खुलासा हुआ। यह सनसनीखेज मामला झारखंड के चाईबासा जिले का है।

पश्चिम सिंहभूम जिला पुलिस ने टोंटो थाना के बाईहातू गांव में पांच महीने से एक परिवार के पांच लोगों के लापता होने के मामले का खुलासा हो गया है। सभी पांच लोगों की हत्या जुलाई माह में ही जमीन विवाद को लेकर गांव के रिश्तेदारों ने ही कर दी थी। इस मामले में एक महिला सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार लोगों के निशानदेही पर पांचों लोगों के नरकंकाल भी बरामद कर लिए हैं।

- Advertisement -
Ad image

खानदानी घर और जमीन हड़पने के लिए सगी चाची टुरी लागुरी (50) ने डायन का आरोप लगा भतीजा कैरा लागुरी (30), बहू मंजो लागुरी (25) और उनके तीन बच्चे वीर सिंह लागुरी (10), बेटी पुतली लागुरी (5) व जय (3) की हत्या करा दी। मृतक की बुआ नानिका हेस्सा के संघर्ष से हत्याकांड का खुलासा हुआ और चार महीने बाद बाइहातु से दस किमी दूर नाेएडागाड़ा के बीहड़ जंगल से पांचाें का नरकंकाल बरामद किया गया। इस जघन्य हत्याकांड में गांव के लाेगाें ने भी साथ दिया था। पुलिस ने टुरी लागुरी समेत गांव से 10 आराेपियाें काे गिरफ्तार किया है।

काेल्हान डीआईजी राजीव रंजन सिंह के मुताबिक, गांव में हंड़िया का धंधा करने वाली टुरी लागुरी मुख्य आरोपी है। घर और जमीन हड़पने के लिए उसने ही भतीजे और उसकी पत्नी काे डायन बताकर लाेगाें काे भ्रमित किया था। इसके बाद गांव के 17 लाेगाें काे हंड़िया-दारू मिलाकर परिवार के सभी सदस्यों की हत्या करवा दी।

राजीव रंजन सिंह ने बताया कि चार महीने पहले रात में आराेपियाें ने भतीजे और उसकी पत्नी का गला रेत डाला। फिर तीनाें बच्चाें की गला दबाकर हत्या कर दी। साक्ष्य छिपाने के लिए शवाें काे उठाकर नाेएडागाड़ा जंगल ले गए। वहां नदी के किनारे शवाें काे पहले जलाया और फिर गड्ढा खाेदकर दफना दिया था। घटनास्थल से तीन नरमुंड मिले हैं। वहीं, पांचाें के कंकाल टुकड़ाें में बरामद किए गए। डीआईजी ने घटना काे क्रूरतम बताया और कहा-हत्याकांड में शामिल लाेगाें काे सजा दिलाने के लिए स्पीडी ट्रायल हाेगी।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article तूफ़ान निवार का प्रदेश में असर : पेंड्रा में तूफ़ान निवार ने दिखाए असर , हलकी बारिश के साथ ठंडी हवाओं का बढ़ा असर
Next Article BREAKING : राजधानी में युवक ने किया… अग्नि स्नान, मौत… वारदात से सनसनी
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Crime News: 87 मोबाइल, 20 हजार कैश और दो एक्टिवा जब्त, 2 नाबालिग समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ रायपुर July 24, 2025
CG NEWS : पूर्व सीएम बघेल ने गेड़ी चढ़कर मनाया हरेली तिहार, आई बेटे चैतन्य की याद, कही यह बात 
Grand News July 24, 2025
CG NEWS : किसान से रिश्वत और झूठे केस का मामला, SSP के निर्देश पर आरक्षक सस्पेंड, TI पर भी जांच शुरू, DSP स्तर पर जांच के आदेश 
क्राइम छत्तीसगढ़ बिलासपुर July 24, 2025
MANTRALAY
CG TRANSFER NEWS : वन विभाग में बड़ी फेरबदल, कई कर्मचारी इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट 
Breaking News छत्तीसगढ़ July 24, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?