Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG : छत्तीसगढ़ अठोरिया यादव समाज का चुनाव सम्पन्न, जोधन यादव अध्यक्ष और जितेन्द्र यादव सचिव बने
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
जांजगीर-चांपा

CG : छत्तीसगढ़ अठोरिया यादव समाज का चुनाव सम्पन्न, जोधन यादव अध्यक्ष और जितेन्द्र यादव सचिव बने

Jagesh Sahu
Last updated: 2025/06/12 at 12:23 PM
Jagesh Sahu
Share
3 Min Read
CG : छत्तीसगढ़ अठोरिया यादव समाज का चुनाव सम्पन्न, अध्यक्ष पद में जोधन यादव और सचिव पद में जितेन्द्र यादव ने हासिल की जीत 
CG : छत्तीसगढ़ अठोरिया यादव समाज का चुनाव सम्पन्न, अध्यक्ष पद में जोधन यादव और सचिव पद में जितेन्द्र यादव ने हासिल की जीत 
SHARE

भरत सिंह चौहान, जांजगीर चांपा-पामगढ़। CG : छत्तीसगढ़ अठोरिया यादव समाज का बहुप्रतीक्षित चुनाव एवं एक दिवसीय अधिवेशन शनिवार को व्यासनगर, नंदेली (पामगढ़) में गरिमामयी एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर समाज के विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधियों, युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही। यादव समाज मे पहली बार चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शिता तरीके से मदपत्र जारी करने के बाद मदपेटी मत वोट डलवा कर चुनाव निष्पक्ष तरीके से करवाया गया। समाज के लोगों ने कहा गांव जैसे सरपंच पंच का चुनाव होता है वैसे चुनाव समाज मे पहली बार करवाया गया जिससे समाज मे काफी खुशी का माहौल है।

- Advertisement -
Ad image

कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना एवं स्वागत भाषण से हुई। तत्पश्चात समाज की समसामयिक समस्याओं, विकास की योजनाओं एवं संगठनात्मक सुदृढ़ता पर विस्तार से चर्चा की गई। जिसके बाद चुनाव में अध्यक्ष औऱ सचिव पद के मतदान शुरू हुआ मतदान पश्चात मतगणना किया जिसके बाद परिणाम घोषित किया गया।

- Advertisement -

समाज प्रमुख महामंत्री संग्राम सिंह यादव ने परिणाम घोषित करते हुए बताया कि, अध्यक्ष पद में जोधन यादव मुर्लीडीह और सचिव पद में जितेन्द्र यादव ने जीत हासिल किया। साथ ही उपाध्यक्ष फिरत यादव, होरी लाल यादव, मुखी लाल यादव, विनोद यादव कोषाध्यक्ष कृष्ण लाल यादव कार्यकरणी सदस्य भरत यादव निर्विरोध हुवे है साथ ही राधा कृष्ण मंदिर एवं सामुदायिक भवन प्रमुख संचालक के लिए राजकुमार यादव पामगढ़ और लक्मण यादव पामगढ़ को चयनित किया गया हैं।

- Advertisement -

समाज सरंक्षक के बी यादव, सोना राम यादव, बिहारी लाल यादव, शिव बरन यादव, प्रेम लाल यादव, गणेश यादव, महेश यादव, लक्ष्मी नारायण यादव, जनक राम यादव, गजानंद यादव, समाज प्रमुख सलाहकार बिसाहू यादव कोरबा, संतान यादव, बिसाहू यादव बिलासपुर, अनिल यादव, राजकुमार यादव पामगढ़ विधिक सलाहकार प्रमुख शांति लाल यादव अकलतरा, नवीन यादव बिलासपुर, संतोष यादव पामगढ़ चुनाव प्रक्रिया पूर्णतः लोकतांत्रिक एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न हुई, जिसमें सभी सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को समाजजनों ने बधाई दी एवं समाजहित में कार्य करने का संकल्प दिलाया। इस एक दिवसीय अधिवेशन में शिक्षा, रोजगार, सामाजिक एकता, और युवा सशक्तिकरण जैसे विषयों पर कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। साथ ही, भविष्य में समाज की ओर से नियमित कार्यशालाएं एवं विकास कार्यक्रम चलाने पर भी सहमति बनी।

TAGGED: cg, छत्तीसगढ़ अठोरिया यादव समाज
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Chhattisgarh : Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- 'पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड Chhattisgarh : Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड
Next Article CG NEWS : “PM आवास निर्माण में तेजी लाने महिला सरपंच का नवाचार, समय पर निर्माण पूरा करने वालों को इनाम में भेंट किया जा रहा पंखा 

Latest News

Israel- Iran war LIVE: सीजफायर के बावजूद ईरान ने तीन बार दागी मिसाइल, इजरायल में 6 लोगों की मौत
Israel- Iran war LIVE: सीजफायर के बावजूद ईरान ने तीन बार दागी मिसाइल, इजरायल में 6 लोगों की मौत
Breaking News अंतराष्ट्रीय June 24, 2025
CG NEWS: रायपुर में सड़क पर अतिक्रमण करने वालों पर निगम का शिकंजा, वीडियोग्राफी के बाद वसूले 1 लाख से ज्यादा का जुर्माना
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 24, 2025
CG : अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, धमतरी में फिर पकड़ाए 13 हाईवा
CG : अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, धमतरी में फिर पकड़ाए 13 हाईवा
छत्तीसगढ़ धमतरी June 24, 2025
CG BIG NEWS : छत्तीसगढ़ रेरा का बड़ा फैसला: रजत बिल्डर को 57.97 लाख रुपये आबंटिती को लौटाने का आदेश
CG BIG NEWS : छत्तीसगढ़ रेरा का बड़ा फैसला: रजत बिल्डर को 57.97 लाख रुपये आबंटिती को लौटाने का आदेश
छत्तीसगढ़ June 24, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?