Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : दहेज में बाइक नहीं दी, तो पति ने रिश्ते की चाभी घुमा दी, तीन तलाक बोल मायके भेज दिया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

CG NEWS : दहेज में बाइक नहीं दी, तो पति ने रिश्ते की चाभी घुमा दी, तीन तलाक बोल मायके भेज दिया

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/06/12 at 8:50 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

 

 

- Advertisement -
Ad image

बिलासपुर। CG NEWS : जिले के तारबाहर क्षेत्र की एक महिला को शादी के बाद से ही दहेज की डिग्री में नापने वाला पति और सास ऐसे मिले, जिन्होंने उसे प्यार नहीं, प्रताड़ना दी। बाइक नहीं लाई तो पहले पीटा, फिर ससुराल से बाहर निकालने के लिए तीन तलाक बोल दिया। अब महिला इंसाफ की तलाश में दर-दर भटक रही है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -

पीड़िता की शादी दिसंबर 2022 में दुर्ग के सुपेला निवासी नासीर अली से मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के महज 10 दिन बाद ही पति और सास ने कम दहेज लाने का ताना देना शुरू कर दिया। महिला पर बाइक लाने का दबाव बनाया गया। जब उसने अपने मायके की कमजोर माली हालत का हवाला दिया, तो बातों के तीर जख्मों में बदल गए। महिला ने कई महीनों तक प्रताड़ना झेली, लेकिन रिश्ते को बचाने की कोशिश में मायके वालों की बात मानकर ससुराल में बनी रही।

- Advertisement -

कई महीनों की यातना के बाद महिला मायके लौटी, फिर पति ने ‘अच्छा व्यवहार’ का वादा किया और वह वापस ससुराल पहुंची। लेकिन कुछ ही समय बाद फिर वही कहानी दोहराई गई। इस बार नासीर और उसकी मां ने मिलकर महिला की पिटाई की और नासीर ने तीन तलाक बोलकर उसे घर से निकाल दिया। महिला ने अब महिला थाने में शिकायत कर इंसाफ की मांग की है। आरोपी पति और सास के खिलाफ धारा 115(2), 85, 296, 3, 5, 4-MWO और 351(3) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की कारवाई में पुलिस जुट गई है।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, cg news in hindi, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG ACCIDENT NEWS : ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की मौत, चालक फरार
Next Article 5 Most Dangerous Snakes: जानिए दुनिया के 5 सबसे खतरनाक सांप — एक काट में मौत की 10 गुना क्षमता”

Latest News

Aadhaar Free Update : बढ़ाई गई फ्री आधार कार्ड अपडेट की तारीख, जानिए कब तक कर सकेंगे सुधार
देश June 14, 2025
Ahmedabad Plane Crash : भीषण विमान हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 275 
Grand News June 14, 2025
NEET Result 2025 OUT : नीट यूजी परीक्षा का रिजल्ट जारी, एक क्लिक में चेक करें परिणाम 
Grand News June 14, 2025
जानिए क्यों अविवाहित जोड़े नहीं करते पूरी के जगन्नाथ जी के दर्शन
Jagannath Puri Mandir : जानिए क्यों जगन्नाथ पुरी मंदिर में अविवाहित जोड़ों की नहीं मिलती एंट्री, क्या हैं परंपरा
Grand News धर्म June 14, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?