Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Chhattisgarh : PM Awas Yojana में रायगढ़ प्रदेश में पहले स्थान पर, 20 हजार से अधिक गरीबों का सपना हुआ साकार 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़रायगढ़

Chhattisgarh : PM Awas Yojana में रायगढ़ प्रदेश में पहले स्थान पर, 20 हजार से अधिक गरीबों का सपना हुआ साकार 

Jagesh Sahu
Last updated: 2025/06/13 at 11:09 AM
Jagesh Sahu
Share
4 Min Read
Chhattisgarh : PM Awas Yojana में रायगढ़ प्रदेश में पहले स्थान पर, 20 हजार से अधिक गरीबों का सपना हुआ साकार 
Chhattisgarh : PM Awas Yojana में रायगढ़ प्रदेश में पहले स्थान पर, 20 हजार से अधिक गरीबों का सपना हुआ साकार 
SHARE

रायगढ़। Chhattisgarh : कभी अस्थायी झोपड़ियों में रहने वाले हजारों परिवारों के जीवन में अब स्थायित्व और सम्मान की छाया है। छत्तीसगढ़ का रायगढ़ जिला प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के प्रभावी क्रियान्वयन में एक मिसाल बनकर उभरा है। मिशन मोड में चल रहे आवास निर्माण कार्यों के फलस्वरूप रायगढ़ प्रदेश का पहला ऐसा जिला बना है, जिसने वर्ष 2024-25 में 20 हजार से अधिक मकानों का निर्माण पूरा किया है। यह न केवल एक आंकड़ा है, बल्कि गरीबों के सपनों को साकार करने की एक जीवंत तस्वीर है।

ये भी पढ़ें : COVID UPDATE: छत्तीसगढ़ में कोविड के 12 नए केस, 15 मरीज स्वस्थ, एक्टिव केस घटकर 42, ऑक्सीजन सपोर्ट पर 6 मरीज, 1 ICU में

- Advertisement -
Ad image

प्रधानमंत्री आवास योजना का उद्देश्य हर व्यक्ति को सम्मानपूर्वक रहने के लिए पक्का आवास प्रदान करना है। रायगढ़ जिले में इस उद्देश्य को जमीनी हकीकत में बदलने के लिए जिला प्रशासन ने समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ काम किया। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के नेतृत्व और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जितेन्द्र यादव की सतत निगरानी में कार्य को मिशन मोड में अंजाम दिया गया। अब तक जिले में 20,067 मकानों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इनमें से अधिकांश परिवार ऐसे हैं, जो वर्षों से कच्चे और असुरक्षित घरों में जीवन यापन कर रहे थे। पीएम आवास योजना के तहत न सिर्फ उन्हें पक्का घर मिला, बल्कि स्वाभिमान और सामाजिक सुरक्षा का अहसास भी मिला।

- Advertisement -
Chhattisgarh : PM Awas Yojana में रायगढ़ प्रदेश में पहले स्थान पर, 20 हजार से अधिक गरीबों का सपना हुआ साकार 
Chhattisgarh : PM Awas Yojana में रायगढ़ प्रदेश में पहले स्थान पर, 20 हजार से अधिक गरीबों का सपना हुआ साकार

जिले में वर्ष 2024-25 के अंतर्गत 52,226 मकानों को स्वीकृति दी गई, जिनमें से 40,152 मकानों की प्लिंथ लेवल जिओ टैगिंग पूरी की जा चुकी है। उल्लेखनीय बात यह है कि 38,446 हितग्राहियों को दूसरी किश्त भी जारी कर दी गई है, जिससे निर्माण कार्य में गति बनी रही और समय पर लक्ष्य पूर्ण हो सका। रायगढ़ की यह सफलता फील्ड की मेहनत का परिणाम है। सीईओ श्री जितेन्द्र यादव ने बताया कि कार्य की सफलता के पीछे नियमित फील्ड विजिट, हितग्राहियों से सतत संवाद, तथा समस्याओं के त्वरित समाधान जैसी व्यवस्थाएं रही हैं। समय पर किश्तों का भुगतान, तकनीकी सहयोग और निर्माण संबंधी मार्गदर्शन ने हितग्राहियों का उत्साह बनाए रखा।

- Advertisement -

अपना पक्का घर पाने की खुशी हितग्राहियों की आंखों से झलकती है। लाभार्थियों का कहना है कि पहले जहां वे अस्थायी झोपड़ी में बारिश और गर्मी से परेशान रहते थे, अब एक मजबूत और सुरक्षित घर ने उनके जीवन की दिशा ही बदल दी है। बच्चों की पढ़ाई, पारिवारिक सम्मान और स्वास्थ्य हर स्तर पर बदलाव महसूस किया जा रहा है। प्रदेश के अन्य जिलों के लिए रायगढ़ अब एक प्रेरणास्त्रोत के रूप में उभर रहा है। योजनाबद्ध प्रयास, समयबद्ध क्रियान्वयन और जनभागीदारी से यह सिद्ध हो चुका है कि यदि प्रशासन और जनता साथ मिलकर काम करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं।

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, BIG NEWS, Breaking News, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, cg news in hindi, Chhattisgarh, GRAND NEWS, pm awas yojana, ग्रैंड न्यूज़, प्रधानमंत्री आवास योजना
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG : दो सूत्रीय मांगों को लेकर स्कूल सफाई कर्मचारी संघ का प्रदेश स्तरीय हड़ताल शुरू CG : दो सूत्रीय मांगों को लेकर स्कूल सफाई कर्मचारी संघ का प्रदेश स्तरीय हड़ताल
Next Article CG : स्कूल सफाई कर्मचारी संघ की दो सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश स्तरीय अंशकालिक हड़ताल शुरू, अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी" CG : स्कूल सफाई कर्मचारी संघ की दो सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश स्तरीय अंशकालिक हड़ताल शुरू, अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी”

Latest News

CG NEWS: दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई : भिलाई के सूर्या मॉल स्थित स्पा सेंटर में पुलिस की दबिश, दर्जनभर युवक-युवतियां पकड़े गए
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग June 14, 2025
CG ACCIDENT NEWS: तेज रफ्तार का कहर — 18 सवारियों से भरी गाड़ी पलटी, 2 की मौके पर मौत, 5 गंभीर
Grand News कोंडागांव छत्तीसगढ़ June 14, 2025
BCCI: बेंगलुरु विजय समारोह विवाद के बाद BCCI सख्त, समिति बनाकर 15 दिन में गाइडलाइन बनाने का फैसला
Grand News खेल June 14, 2025
BCCI’s big announcement: BCCI का बड़ा ऐलान: 2026 में न्यूजीलैंड दौरे पर भारत की मेज़बानी, रायपुर सहित इन 8 शहरों में खेला जाएगा वनडे और T20 सीरीज़
Grand News खेल June 14, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?