रायपुर। CG : 14 जून 2025 को रायपुर में रेंजर संगठन का प्रदेश स्तरीय चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। चुनाव में सर्वसम्मति से तीन पदाधिकारियों का निर्विरोध चयन किया गया। अध्यक्ष पद पर कांकेर से धनलाल साहू, महासचिव पद पर बिलासपुर से विक्रांत कुमार और वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सुनीत साहू का चयन किया गया।
चुनाव में पूरे प्रदेश से रेंजर साथी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। निर्वाचन प्रक्रिया को संपन्न कराने में वरिष्ठ निर्वाचन अधिकारी व्ही एन दुबे, सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रकाश ठाकुर और अखिल भारतीय वन अधिकारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। चुनाव प्रक्रिया गरिमामय तरीके से पूरी हुई।